- Hindi News »
- Delhi »
- Temperature Recorded At 52 3 Degrees Celsius In Delhi
दहकती भट्टी बनी दिल्ली, एलजी ने मजदूरों को 3 घंटे आराम और नारियल पानी उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
भीषण गर्मी के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार को निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वेतन सहित अवकाश देने तथा नारियल पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- Written By: रीना पंवार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार को निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वेतन सहित अवकाश देने तथा नारियल पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड पर पानी के घड़े रखवाएं जाएं। इस मुद्दे पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संबंधित मंत्री की संवेदनहीनता और गंभीरता की कमी का भी उल्लेख किया और कहा कि अभूतपूर्व लू की स्थिति के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन निर्देशों को सरकारी विनिर्माण एजेंसियों और निजी प्रतिष्ठानों समेत पूरी दिल्ली में विनिर्माण स्थलों पर लागू किया जाएगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी। उप राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को भेजे गए एक पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ दिल्ली अभूतपूर्व लू की स्थिति का सामना कर रही है और शहर के इतिहास में पहली बार इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Observed Maximum Temperature Dated 28.05.2024 #maximumtemperature #weatherupdate @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/uYMCgL8XdW — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 28, 2024
अधिकारियों को इस संबंध में लिखे गए एक पत्र में उपराज्यपाल ने कहा है, ‘‘भीषण गर्मी में लगातार काम करने वाले गरीब मजदूरों की दुर्दशा प्रशासन के मानवीय दृष्टिकोण की मांग करती है। हजारों बेघर लोग और रेहड़ी-पटरी वाले पेयजल की सुविधा के बिना, बच्चों के साथ फुटपाथ पर अपना दिन गुजारते हैं और यह दिल दहला देने वाला दृश्य होता है।” पत्र के अनुसार, ‘‘सामान्यत: वह (उपराज्यपााल) उम्मीद कर रहे थे कि मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री शहर में लू से निपटने के लिए कोई कार्य योजना बनाने के मकसद से बैठक बुलाएंगे। भीषण गर्मी से निपटने में संवेदनशीलता और गंभीरता की कमी उनके लिए बहुत चिंता का विषय है।”
अधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने 20 मई को डीडीए को निर्देश दिए थे कि निर्माण स्थलों में मजदूरों के लिए पानी और नारियल पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि मजदूरों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा कि मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, आईएंडएफसी, एमसीडी, एनडीएमसी, बिजली विभाग, डीयूएसआईबी के अधिकारियों की तत्काल बैठक आयोजित करें और मजदूरों तथा पर्यवेक्षण से जुड़े कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा उपराज्यपाल ने सभी बस स्टैंड में पानी के घड़े रखने के भी निर्देश दिए ताकि यात्रियों को पेयजल की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने सड़कों पर छिड़काव के लिए टैंकर आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ऊंची इमारतों में आसपास के तापमान को कम करने के लिए पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने 27 मई को जारी एक परामर्श में राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक विभिन्न उपायों की सूची जारी की थी। परिपत्र में प्रतिष्ठानों से कार्यस्थल पर पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, कार्यस्थल पर कूलर/पंखे की उपलब्धता और उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करने को कहा गया था। परिपत्र में यह भी कहा गया कि किसी भी कर्मचारी को सीधे तेज धूप में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए तथा दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच के व्यस्ततम समय से बचने के लिए जहां तक संभव हो कार्य की पाली में परिवर्तन करने की सलाह दी जाती है।
(एजेंसी)
Temperature recorded at 52 3 degrees celsius in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














