-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Suv Car Rams Into Kachori Shop In Civil Lines Six People Injured Video Going Viral On Social Media
कचौरी की दुकान में घुसी SUV कार, 6 लोगों को उड़ाया, Video देख दहशत में आए लोग
- Written By: अक्सा अंसारी

कचौरी की दुकान में घुसी SUV कार (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के सिविल लाइंस (Civil Lines) इलाके में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (Sports Utility Vehicle, SUV) एक मशहूर कचौरी (Kachori Shop) की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान के कर्मचारी समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर राजपुर रोड (Rajpur Road) पर फतेहचंद कचौरी की दुकान (Fateh Chand Kachori Shop) पर हुई।
घटना का एक कथित ‘सीसीटीवी’ फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की ‘मर्सिडीज-बेंज’ कार दुकान के बाहर खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारती दिख रही है। इसके कुछ ही सेकंड बाद कार दीवार से जा टकराई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम.के. मीणा ने बताया कि कार चालक की पहचान नोएडा के सेक्टर 79 निवासी कारोबारी पराग मैनी के रूप में हुई है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और वाहन को भी जब्त कर लिया।
#WATCH | 6 people got injured after a speeding car rammed into a Kachori shop on Delhi's Rajpur Road on March 31. A case has been registered at PS Civil Lines and the driver of the car, Parag Maini, has been arrested and the offending vehicle has been seized. According to… pic.twitter.com/kg9OYcH1Ip — ANI (@ANI) April 2, 2024
मीणा ने कहा, ‘‘प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच के अनुसार, चालक नशे में नहीं था। हालांकि, उसके रक्त के नमूने को आगे के विश्लेषण के लिए सुरक्षित रख लिया है। जांच अभी भी जारी है।” उन्होंने बताया कि दुकान के कुछ कर्मचारियों सहित घायलों को सिविल लाइंस स्थित तीरथ राम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को ‘फ्रैक्चर’ हुआ है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैनी अपनी पत्नी के साथ दुकान पर कचौरी खाने आया था।
वायरल हुआ वीडियो
अधिकारी ने कहा, ‘‘दुकान के बाहर अपनी कार पार्क करते समय गलती से उसने ‘ब्रेक’ के बजाय ‘एक्सीलेटर’ दबा दिया, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।” गनीमत रही कि दुर्घटना के समय दुकान पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के मालिक नंद किशोर ने कहा कि इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गये क्योंकि उस दौरान वह खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जैसे ही दुकान से बाहर निकला एसयूवी गाड़ी दुकान में जा घुसी। वाहन चालक अपना वाहन खड़ा कर रहा था, लेकिन उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इस हादसे में कचौरी की दुकान के बराबर में स्थित एक अन्य दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाह तरीके से वाहन चलाना) और धारा 337 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी)
Suv car rams into kachori shop in civil lines six people injured video going viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMUS में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
Jul 15, 2026 | 10:28 PMसरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
Jul 15, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM










