- Hindi News »
- Delhi »
- Sp Mp Claims 15000 People Are Missing Since Maha Kumbh Stampede
‘महाकुंभ भगदड़ के बाद से 15 हजार लोग लापता’, SP सांसद राम गोपाल यादव ने किया बड़ा दावा
महाकुंभ भगदड़ को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने मंगलवार को यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद से कई हजारों लोग लापता है...
- Written By: आकाश मसने

सपा सांसद राम गोपाल यादव (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महाकुंभ भगदड़ को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने मंगलवार को यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से 15,000 लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के लापता होने की सूचना दी है और सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है। समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि इसके विपरीत, वर्तमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासन वीआईपी के लिए व्यवस्था करने में व्यस्त था और आम लोगों की चिंता नहीं कर रहा था।
राम गोपाल यादव ने याद दिलाया कि 1954 में प्रयाग कुंभ मेले में भगदड़ के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद में बात की थी और इस त्रासदी में मरने वालों और घायलों की संख्या बताई थी।
सपा सांसद यादव ने कहा, “जब 1954 में बड़ी भगदड़ हुई थी, तो पहले ही दिन जवाहरलाल नेहरू ने सदन में कहा था कि 400 लोग मारे गए और 2000 घायल हुए। उसके बाद सरकार ने कहा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, बिना पत्र दिए, बिना विज्ञापन दिए और किसी वीआईपी को आने से मना किया क्योंकि इससे लोगों को असुविधा हो सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं
सपा सांसद यादव ने कहा कि “हमारे मुख्यमंत्री वहां हर दिन आते हैं, सभी अधिकारी वीआईपी लेन को ठीक रखने में व्यस्त रहते हैं और उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि वहां आने वाले आम लोग डूबते हैं या मरते हैं। 15,000 लोग कह रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्य नहीं मिल रहे हैं, सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है।”
संसद के दोनों सदनों को विपक्षी सांसदों ने किया बाधित
सोमवार को संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने एकजुट होकर 29 जनवरी को महाकुंभ में मची भगदड़ पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए दोनों सदनों को बाधित किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल राज्य सरकार की निंदा की कि उसने मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों की सूची जारी नहीं की।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अखिलेश यादव ने भी लगाया आरोप
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने वाले लोगों की संख्या के दैनिक आंकड़े जारी कर रही है, लेकिन अभी तक हताहतों की सूची जारी नहीं की है। मिल्कीपुर में 5 फरवरी को उपचुनाव होना है।
Sp mp claims 15000 people are missing since maha kumbh stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













