मुझे संसद जाना है! सोनम वांगचुक ने अस्पताल से की डिस्चार्ज की मांग, बोले- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?
Sonam Wangchuk CJP Protest: सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज की मांग करते हुए पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि वह 'संसद चलो' अभियान में शामिल होना चाहते हैं और चिट्ठी सोशल मीडिया पर साझा की।
- Written By: प्रिया जैस
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से की मांग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sonam Wangchuk CJP Protest In Delhi: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुज आज संसद चलो मुहीम में कॉकरोच जनता पार्टी के साथ शामिल होना चाहते है। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल से सिफारिश की है कि उन्हें डिस्चार्ज किया जाए। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है। यह चिट्ठी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है।
जंतर मंतर पर आज हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए है और संसद की ओर बढ़ रहे है। हालांकि, इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने उन पर लाठीचार्ज किया है। फिर भी प्रदर्शन जारी रखा गया है। सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर चिट्ठी पोस्ट कर लिखा, “सोनम वांगचुक आप सभी से मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं! उन्होंने अभी अस्पताल में एक चिट्ठी दी है क्योंकि उनकी सेहत ठीक है और अस्पताल का कहना है कि उन्हें हिरासत में नहीं रखा गया है। तो फिर ये पाबंदियां क्यों हैं?”
Sonam Wangchuk is trying hard to see you all! Just submitted a letter to the hospital as his health is good and they claim he is not in detention. So why the restrictions? pic.twitter.com/XqeurZUtoP — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
सोनम वांगचुक के लिए आज का संसद चलो प्रदर्शन बेहद अहम है। वे पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वे ठीक है और उनकी सेहत भी नॉर्मल है। इसलिए उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डिस्चार्ज दिया जाए। सोमवार सुबह उन्होंने अपना अनशन वापस लेने की भी बात की है। सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने तीन शर्तें रखी है, जिसे अगर सरकार मान लेती है तो वे आज अपना अनशन तोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें
अस्पातल ने जारी किया 20 जुलाई का बुलेटीन
बता दें, कि सफदरजंग अस्पताल ने भी सोनम वांगचुक की सेहत में सुधार होने की बात कही थी। 20 जुलाई को बुलेटिन जारी कर अस्पताल ने उनकी सेहत की जानकारी दी थी। सोनम वांगचुक के हेल्थ को लेकर अस्पताल ने कहा, “सोनम वांगचुक का VMMC और सफदरजंग अस्पताल में अच्छी तरह से इलाज जारी है। उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर अभी स्थिर हैं। ब्लड पैरामीटर पर लगातार बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।”
According to Health Bulletin issued by Safdarjung Hospital on July 20, Sonam Wangchuk remains under comprehensive medical care. His vital parameters are stable, but blood parameters require close observation. Doctors from Safdarjung Hospital and AIIMS, New Delhi, said continued… pic.twitter.com/e06g138FJZ — IANS (@ians_india) July 20, 2026
मेडिकल टीम की निगरानी में सोनम वांगचुक
अस्पताल के बयान में बताया गया, कि सोनम वांगचुक लगातार मेडिकल देखरेख में हैं और मेडिकल स्पेशलिस्ट की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी बारीकी से निगरानी और सेहत का ध्यान रख रही है। VMMC और सफदरजंग अस्पताल और AIIMS, नई दिल्ली की इलाज करने वाली टीमों के क्लिनिकल असेसमेंट के आधार पर, किसी भी संभावित जटिलता का जल्द पता लगाने और समय पर इलाज के लिए लगातार मेडिकल मदद और बिना रुके क्लिनिकल निगरानी जरूरी है। उन्हें जरूरी सभी मेडिकल देखभाल मिल रही है, और विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी क्लिनिकल स्थिति पर लगातार बारीकी से नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें – मारो सर…और मारो, लाठियों के आगे जब युवक ने चौड़ी कर दी छाती; CJP प्रदर्शन का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
