सोनम वांगचुक की हालत कमजोर… सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट
Sonam Wangchuk Safdarjung Hospital: सोनम वांगचुक को आज दिल्ली पुलिस ने भूख हड़ताल के 20वें दिन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।
- Written By: प्रिया जैस
सोनम वांगचुक (सौजन्य-IANS)
Sonam Wangchuk Health Bulletin: सोनम वांगचुक को 20 दिन के अनशन के बाद आज दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस ने क्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं। अस्पताल ने इस पर हेल्थ अपडेट दिया है।
सफदरजंग अस्पताल का आधिकारिक बयान सामने आया है। डॉक्टर्स ने कहा, “सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से वे कमजोर हो गए हैं। हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की जरूरत है।”
#WATCH | Delhi: Dr Charu Bamba, Medical Superintendent, Safdarjung Hospital, says, “Sonam Wangchuk arrived at our hospital around 7:40 AM. He is somewhat weak due to prolonged fasting and is experiencing mild dehydration; otherwise, all his vital parameters are stable. He is… pic.twitter.com/pGX1ZJ9Rx6 — ANI (@ANI) July 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले परिवार की सहमति जरूरी
पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
सोनम वांगचुक को उठाने से ठीक पहले कहां चले गए अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप!
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई के अपने आदेश में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत से जुड़ी एक PIL का निपटारा कर दिया, जो जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। केंद्र सरकार की ओर से सरकारी डॉक्टरों द्वारा नियमित मेडिकल निगरानी का भरोसा मिलने के बाद, कोर्ट ने अधिकारियों को उनकी सेहत पर रोजाना नजर रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि एक्सपर्ट की राय के आधार पर हर जरूरी मेडिकल मदद दी जाए, क्योंकि हर नागरिक की जान कीमती है।
The Delhi High Court, in its July 16 order, disposed of a PIL concerning activist Sonam Wangchuk's health, who was on an indefinite hunger strike at Jantar Mantar. The court directed authorities to monitor his health daily after the Centre assured regular medical supervision by… pic.twitter.com/RVL0aWZsI5 — IANS (@ians_india) July 18, 2026
अभिजीत दीपके ने किया अनशन का ऐलान
आपको जानकारी दें, कि दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अभिजीत दीपके ने जनता से 20 जुलाई को संसद तक होने वाले मार्च पर बड़ी संख्या में आने की अपील की है।
VIDEO | Delhi: Latest visuals from Jantar Mantar. Abhijeet Dipke has announced that he is starting a hunger strike after Sonam Wangchuk was shifted to hospital earlier today. Wangchuk, who was on a hunger strike at Jantar Mantar, was shifted to Safdarjang Hospital on Saturday… pic.twitter.com/FyrDYMcsCM — Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं थी
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने पर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं थी।
VIDEO | Delhi: On activist Sonam Wangchuk being shifted to Safdarjung Hospital from Delhi’s Jantar Mantar, Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “High Court’s order was that his health should be monitored; the doctors never said there was a need for immediate… pic.twitter.com/IlQBmiSRgF — Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
उन्होंने कहा, “हाई कोर्ट का आदेश था कि उनकी सेहत पर नजर रखी जाए। डॉक्टरों ने कभी नहीं कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। शाम को सोनम सर ने खुद बयान दिया कि उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। इसलिए पुलिस जानबूझकर हाई कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर रही है। मैं खुद भूख हड़ताल पर बैठा हूं। ये अनशन अब और बड़ा होगा और 20 तारीख का मार्च भी होगा।”
यह भी पढ़ें – BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
आपको जानकारी दें, कि शनिवार सुबह दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें मेडिकल आधार पर जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल से हटाया। फिलहाल, सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सफदरजंग अस्पताल के अंदर और बाहर दिल्ली पुलिस की टीमें तैनात हैं। सोनम वांगचुक के समर्थक अस्पताल के अंदर न घुस सकें, इसके लिए पैरामेडिकल कोर्स को भी तैनात किया गया है।
