पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Abhijit Dipke Slams Delhi Police: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि सोनम वांगचुक को दूसरी जगह ले जाते समय दिल्ली पुलिस ने उन पर बेरहमी से हमला किया।
- Written By: प्रिया जैस
अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान किया (सौजन्य-एक्स)
Abhijit Dipke Allegation RSS and Delhi Police: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान कर दिया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि, “मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा। इन लोगों को लगता है कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे विरोध-प्रदर्शन को खत्म कर सकते हैं। लेकिन विरोध-प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।”
पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जंतर-मंतर पर जारी रहेगा विरोध
सोनम वांगचुक को जिस समय ले जाया जा रहा था, उस समय अभिजीत दीपके पर भी हमला होने की जानकारी सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया कि, जंतर-मंतर पर विरोध जारी रहेगा। यह बहुत शर्मनाक है।”
सम्बंधित ख़बरें
Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
सोनम वांगचुक को उठाने से ठीक पहले कहां चले गए अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप!
BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “The protest will continue. It is very shameful. Like thieves and goons, the Delhi Police hid and dragged him (Sonam Wangchuk) away. This is not the Delhi Police; these are RSS goons. They came secretly and, like… pic.twitter.com/0CGH3vVX3U — IANS (@ians_india) July 18, 2026
अभिजीत दीपके ने कहा, “चोरों और गुंडों की तरह दिल्ली पुलिस ने छिपकर उन्हें (सोनम वांगचुक) घसीटकर ले गए। यह दिल्ली पुलिस नहीं है; ये RSS के गुंडे हैं। वे चुपके से आए और चोरों की तरह सोनम सर को चादर से ढका, छिपाया और घसीटकर ले गए, ठीक वैसे ही जैसे अपराधी या माफिया लोगों को अगवा करते हैं।”
दिल्ली पुलिस ने पीटा – अभिजीत दीपक
जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक को ले जाने के बावजूद, हमारा विरोध जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और उन्होंने कहा, ‘देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो।’ यहां कई MLA और MP भी हैं जिन्हें गेट पर ही रोक दिया गया है और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।”
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “The cowardly act carried out by RSS goons in police uniforms of dragging Sonam sir away, abusing him, and taking him from here will not end this movement. This protest will continue. We will remain here, and on the… pic.twitter.com/vedloeAIOF — IANS (@ians_india) July 18, 2026
यह भी पढ़ें – BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
दिल्ली पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे – दीपके
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, “पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडों ने सोनम सर को घसीटकर, उनके साथ बदसलूकी करके और उन्हें यहां से ले जाकर जो कायरतापूर्ण हरकत की है, उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। यह विरोध जारी रहेगा। हम यहीं रहेंगे और 20 तारीख को यहीं से संसद तक मार्च शुरू होगा।”
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “I am starting my fast from today. Our march on the 20th of July will also happen, and my fast will continue. These people think that by taking Sonam Sir inside and picking him up from here, they can end the protest;… pic.twitter.com/PUi0ENZcQx — IANS (@ians_india) July 18, 2026
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस
आपको जानकारी दें, कि शनिवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं। इस समय जंतर-मंतर पर सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।
