सोनम वांगचुक को उठाने से ठीक पहले कहां चले गए अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप!
Abhijit Dipke Missing Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा हो रहा है। खबर है कि दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को सफदरजंग ले जाए जाने से ठीक पहले एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके नदारद रहे।
- Written By: प्रिया जैस
अभिजीत दिपके (सौजन्य-IANS)
Abhijit Dipke Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई है। साथ ही जंतर-मंतर पर सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं।
इस पूरी अफरा-तफरी के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके नदारद रहे। इस पर दिल्ली में जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, “सुबह-सुबह, उन्होंने लगभग दस पुलिस वालों को भेजा और दावा किया कि वे मेडिकल टीम हैं। हमें पता चल गया कि वे पुलिस वाले हैं क्योंकि वे डॉक्टर जैसे नहीं लग रहे थे और उन्होंने सभी वॉलंटियर्स को एक तरफ हटने के लिए कहा। हमने उनसे इंतजार करने का अनुरोध किया, लेकिन अचानक उन्होंने घोषणा की कि हाई कोर्ट का आदेश है कि सोनम सर को ले जाना है।”
#WATCH | Delhi: One of the protestors says, “Early in the morning, they sent in about ten police officers, claiming they were a medical team. We realized they were police since they didn’t look like doctors and they ordered all the volunteers to move aside. We kept requesting… https://t.co/8yMzCe89gH pic.twitter.com/7TWkJbXGPf — ANI (@ANI) July 18, 2026
उन्होंने आगे बताया कि, “इसी बीच, अभिजीत वॉशरूम गए थे। मुझे लगता है कि उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है, इसीलिए वे यहां नहीं आ पा रहे हैं और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे। पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को मारा-पीटा है।”
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
अभिजीत दीपके के साथ पुलिस ने की मारपीट
अभिजीत दीपके के गायब होने की खबरों के बीच वे सामने आए। उन्होंने दावा किया जब वे जंतर-मंतर वापस आ रहे थे तो पुलिस ने उनसे मारपीट की। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने बताया, “सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए बाहर निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए। 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई।”
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, “At 7 AM, when I stepped out to freshen up, police goons arrived here. They dragged Sonam Sir away while hurling abuse at him. A 60-year-old man, who had been on a hunger strike for 20 days and… pic.twitter.com/Z21kIV68sd — ANI (@ANI) July 18, 2026
अभिजीत दीपके ने उनके साथ हुई मारपीट के बारे में बताते हुए कहा, “हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं। जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की और मुझे घसीटा। ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं। ये RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश लौटा था। क्या मैं अपराधी हूं? उन्होंने सभी के फोन छीन लिए। वे गुंडे हैं पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे है।”
यह भी पढ़ें – BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी
मेडिकल निगरानी में सोनम वांगचुक
DCP नई दिल्ली सचिन शर्मा ने कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को जरूरी मेडिकल इलाज के लिए यहां से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।”
Delhi: DCP New Delhi Sachin Sharma says, “In compliance with the Honorable High Court’s order, and based on health conditions and medical advice, Sonam Wangchuk has been moved from here to an appropriate government hospital for much-needed medical intervention and is currently… pic.twitter.com/tRMtY1XSnV — IANS (@ians_india) July 18, 2026
जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
VIDEO | Delhi: Heavy police deployment at Jantar Mantar after Activist Sonam Wangchuk, who was on indefinite hunger strike for the last 20 days, was taken to Safdarjung Hospital.#JantarMantar #SonamWangchuk (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ty0NX3d1Mq — Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय थोड़ी अफरातफरी मचने के बाद जंतर-मंतर और उसके आस-पास, साथ ही नई दिल्ली जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोनम वांगचुक 20 दिन की भूख हड़ताल पर थे और इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
