Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले परिवार की सहमति जरूरी

Sonam Wangchuk Hospitalized: सोनम वांगचुक को 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, पत्नी ने इलाज को लेकर चिंता जताई।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 18, 2026 | 11:14 AM

सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk Wife Demands Family Consent Before Medical Treatment: दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का शनिवार को 21वां दिन था। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें मेडिकल आधार पर जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल से हटाया। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अस्पताल के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात

सफदरजंग अस्पताल के अंदर और बाहर दिल्ली पुलिस की टीमें तैनात हैं। सोनम वांगचुक के समर्थक अस्पताल के अंदर न पहुंच सकें, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की गई है।

पत्नी ने इलाज को लेकर जताई चिंता

हालांकि, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो अस्पताल पहुंची हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हैं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा की उनकी, वांगचुक के परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं, उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज नहीं दी जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक की हालत कमजोर… सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट

पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!

Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात

सोनम वांगचुक को उठाने से ठीक पहले कहां चले गए अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से अचानक गायब होने पर मचा हड़कंप!

अस्पताल ले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

इससे पहले सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की टीम भीड़ के बीच से सोनम वांगचुक को लेकर मंच से नीचे उतरी और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा मेडिकल जरूरतों को देखते हुए लिया फैसला

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरातफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की।

यह भी पढ़ें सोनम वांगचुक की हालत कमजोर… सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट

DSP ने दी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हाईकोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को जरूरी मेडिकल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।”

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Sonam wangchuk admitted safdarjung hospital wife demands treatement consent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.