सोनम वांगचुक की हालत कमजोर... सफदरजंग अस्पताल का बयान आया सामने, डॉक्टर्स ने दी हेल्थ रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Safdarjung Hospital: सोनम वांगचुक को आज दिल्ली पुलिस ने भूख हड़ताल के 20वें दिन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।
sonam wangchuk health update jantar mantar
सोनम वांगचुक (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Sonam Wangchuk Health Bulletin: सोनम वांगचुक को 20 दिन के अनशन के बाद आज दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस ने क्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं। अस्पताल ने इस पर हेल्थ अपडेट दिया है।

सफदरजंग अस्पताल का आधिकारिक बयान सामने आया है। डॉक्टर्स ने कहा, "सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से वे कमजोर हो गए हैं। हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की जरूरत है।"

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई के अपने आदेश में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत से जुड़ी एक PIL का निपटारा कर दिया, जो जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। केंद्र सरकार की ओर से सरकारी डॉक्टरों द्वारा नियमित मेडिकल निगरानी का भरोसा मिलने के बाद, कोर्ट ने अधिकारियों को उनकी सेहत पर रोजाना नजर रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि एक्सपर्ट की राय के आधार पर हर जरूरी मेडिकल मदद दी जाए, क्योंकि हर नागरिक की जान कीमती है।

https://twitter.com/ians_india/status/2078337880749899840

अभिजीत दीपके ने किया अनशन का ऐलान

आपको जानकारी दें, कि दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अभिजीत दीपके ने जनता से 20 जुलाई को संसद तक होने वाले मार्च पर बड़ी संख्या में आने की अपील की है।

अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं थी

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने पर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट का आदेश था कि उनकी सेहत पर नजर रखी जाए। डॉक्टरों ने कभी नहीं कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। शाम को सोनम सर ने खुद बयान दिया कि उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। इसलिए पुलिस जानबूझकर हाई कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर रही है। मैं खुद भूख हड़ताल पर बैठा हूं। ये अनशन अब और बड़ा होगा और 20 तारीख का मार्च भी होगा।"

आपको जानकारी दें, कि शनिवार सुबह दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें मेडिकल आधार पर जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल से हटाया। फिलहाल, सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सफदरजंग अस्पताल के अंदर और बाहर दिल्ली पुलिस की टीमें तैनात हैं। सोनम वांगचुक के समर्थक अस्पताल के अंदर न घुस सकें, इसके लिए पैरामेडिकल कोर्स को भी तैनात किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com