Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में VIP और हॉट सीटों के लिए फलोदी सट्टा बाजार के चौंकाने वाले नए भाव, इन उम्मीदवारों के जीतने का क्या है अनुमान?

Delhi Election 2025: सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने मीडिया से बताया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में इस बार कड़ी टक्‍कर होने जा रही है। अनुमानित 36 से 38 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Feb 02, 2025 | 08:51 AM

अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना और अवध ओझा, कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सिर्फ कुछ दिनों के अंदर ही 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ जाएंगे। पर चुनाव से पहले ही दिल्ली में किसकी जीत होगी इसके बारे अटकलें जारी है। हर रोज दिल्ली चुनाव में किसे जीत मिलेगी इसे लेकर नए-नए भाव लगातार सामने आ रहे हैं और अब दिल्ली के वीआईपी और हॉट सीट को लेकर अब तक की सबसे तगड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। इसके लिए स्क्रॉल करते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में इस बार कड़ी टक्‍कर होने जा रही है। अनुमानित 36 से 38 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है, मगर 31 से 33 सीटों के अनुमान के साथ भारतीय जनता पार्टी के आसानी से हारने की कहना बेमानी होगी। फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस के हाथ में तो मह‍ज एक सीट आने का अनुमान लगया गया है।

वीआईपी और हॉट सीटों के लिए भविष्यवाणी

फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित, वीआईपी और हॉट सीटों पर किस भाव में सौदे हो रहे हैं? आपको जानकारी के लिए बता दें कि सट्टा बाजार की भाषा में जिस उम्‍मीदवार के भाव कम होते हैं, उसकी जीत की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि दिल्ली के वीआईपी और हॉट सीटों के लिए सट्टा बाजार में कितने भाव के सौदे हुए है।

केजरीवाल के जीत के लिए सट्टा बाजार का क्या है भाव?

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, फोटो – मीडिया गैलरी

दिल्‍ली चुनाव 2025 की सबसे हॉट एवं VIP सीट नई दिल्‍ली पर आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवेनर और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाव 65/85 पैसे हैं। इसका मतलब है कि केजरीवाल की जीत का अनुमान है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। बता दें, प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।

कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी की जीत के लिए सट्टा बाजार ने दिया इतना भाव

सीएम आतिशी- (फोटो- सोशल मीडिया)

इस बार के दिल्‍ली बिधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट के परिणाम पर सबकी नजर बनी हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी इसी सीट से चुनाव लड़ रही है। दिल्‍ली की सबसे चर्चित VIP सीट पर दिल्‍ली की मौजूदा मुख्‍यमंत्री आतिशी मार्लेना आप उम्‍मीदवार हैं। सट्टा बाजार फलोदी में आतिशी मार्लेना की जीत के भाव 25/33 पैसे हैं। सीएम आतिशी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।

अवध ओझा, पटपड़गंज सीट से इन लोगों के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

अवध ओझा, फोटो सौ. सोशल मीडिया

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया वाली पुरानी सीट पटपड़गंज बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने इंटरनेट पर चर्चित शिक्षक अवध ओझा पर दांव पर लगाया है। फलोदी सट्टा बाजार पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा की जीत के भाव 37/47 लगाए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अवध ओझा का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी से होने वाला है।

दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मनीष सिसोदिया सीट बदलकर लड़ रहे इस बार का चुनावी जंग

मनीष सिसोदिया (फोटो- सोशल मीडिया)

2025 के दिल्ली चुनाव में जंगपुरा सीट पर इस बार का चुनावी जंग तगड़ा है, क्‍योंकि आम आदमी पार्टी में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया जीत की उम्‍मीद लेकर पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा आ गए हैं। फलोदी सट्टा बाजार में मनीष सिसोदिया की जीत के भाव 55/70 पैसे हैं। बता दें, सिसोदिया का मुकाबला भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से होने वाला है।

Shocking new rates of phalodi satta bazar for vip hot seats in delhi know probability of candidates winning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 08:38 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Atishi Marlena
  • Delhi Assembly Elections
  • Manish Sisodia

सम्बंधित ख़बरें

1

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

2

AAP ने बताया दिल्ली के LG को ‘गजनी’ तो भड़की BJP, दिल्ली में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स

3

Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?

4

निशानेबाज: सोने की चमक, रुपया बेहाल, मत पूछो मौसम का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.