AAP ने बताया दिल्ली के LG को ‘गजनी’ तो भड़की BJP, दिल्ली में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स
Delhi Politics: एलजी विनय सक्सेना की ओर से अरविंद केजरीवाल को लिखे गए लेटर के बाद 'आप' भड़की हुई है। अब फिल्मी पलटवार करते हुए केजरीवाल की पार्टी ने एलजी को 'गजनी' बताते हुए उनका पोस्टर जारी किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
AAP ने बताया दिल्ली के LG को 'गजनी' (Image- Social Media)
Delhi News: दिल्ली में हवा में थोड़ी राहत आने के बावजूद, एक्यूआई में सुधार के बावजूद, राजनीति में अब नया मोड़ आ गया है। दिल्ली सरकार और विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तीखी तनातनी बढ़ गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र के बाद यह मामला और भी गरमा गया है।
एलजी ने अपने पत्र में केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे को नजरअंदाज किया था। एलजी के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा था कि प्रदूषण हर साल होता है, मीडिया इसे कुछ दिन उठाती है और फिर सभी इसे भूल जाते हैं, इसलिये इसमें ज्यादा चिंता की बात नहीं है।
एलजी भूल गए हैं कि दिल्ली में अब भाजपा की सरकार
इसके बाद, आम आदमी पार्टी ने एलजी के बयान का फिल्मी अंदाज में पलटवार किया। पार्टी ने आमिर खान की फिल्म गजनी के पोस्टर में बदलाव करते हुए एलजी का चेहरा लगा दिया और लिखा, “लो क्वॉलिटी गजनी”। पोस्टर में एलजी के चेहरे पर “केजरीवाल इज रिस्पॉन्सिबल”, “बीजेपी”, “पलूशन”, “दिल्ली इन 2025” जैसे शब्द लिखे गए। ‘आप’ का कहना है कि एलजी भूल गए हैं कि दिल्ली में अब भाजपा की सरकार है और प्रदूषण की समस्या से निपटने की जिम्मेदारी अब भाजपा की है।
सम्बंधित ख़बरें
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप’ के इस हमले का जवाब देते हुए कहा, “जिम्मेदारी हमारी है, लेकिन उन पापों की भी जो आपने 12 साल में किए।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब एलजी प्रदूषण पर बात कर रहे थे, तो केजरीवाल ने इसे महज एक मीडिया हंगामा बताया था। सचदेवा ने कहा, “आज जो प्रदूषण की स्थिति है, उसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।”
दिल्ली में जो भूला है, वो अरविंद केजरीवाल
वहीं, सचदेवा ने पोस्टर पर भी तंज कसते हुए कहा, “गजनी फिल्म में भूलने की बीमारी थी, लेकिन आज दिल्ली में जो भूला है, वह अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली को भूलकर भाग गए हैं, इसलिए उनकी तस्वीर लगानी चाहिए थी।”
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेंगे 13 और मेट्रो स्टेशन, 12 हजार करोड़ की नई लाइनों को मंजूरी
यह पूरा विवाद अब राजनीतिक माहौल को और गर्मा रहा है, और इसने दिल्ली में प्रदूषण के समाधान को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
