-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Sandeep Dixit Said Kejriwal Will Lose Due To Aap Misdeeds
AAP के कुकर्म हराएंगे केजरीवाल को…’ संदीप दीक्षित आज भी दिल्ली में मेरी मां को याद करते हैं लोग
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को अपने ‘‘कुकर्मों'' के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं...

संदीप दीक्षित, अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं। ‘आप’ ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। दीक्षित ने न्यूज एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें यह रेखांकित करने की जरूरत है कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितना काम किया था। संदीप दीक्षित को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा न होने के बारे में पूछे जाने पर दीक्षित ने कहा, ‘‘हम कभी भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करते हैं। यहां तक कि जब शीला दीक्षित पहली बार मुख्यमंत्री बनीं, तब भी यह स्पष्ट था कि अगर कांग्रेस जीतेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगी, लेकिन हमने कभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कांग्रेस की परंपरा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि कोई बड़ा नेता होता है तो लोग मान लेते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन कांग्रेस की यह परंपरा नहीं है कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?
‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित
संपादकीय: उपचुनाव नतीजों से ‘आप’ का बढ़ा हौसला, फिर से जीत की ओर हुई अग्रसर
BJP का चुनावी खर्च AAP से चार गुना ज्यादा, दिल्ली चुनाव 2025 में उड़ाए गए करोड़ों रुपये; EC से मिली जानकारी
चुनाव नतीजों के आकलन के बारे में दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और आम आदमी पार्टी अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण हार जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि यदि कांग्रेस को कुछ सीट (जैसे पांच या दस) ही मिलती हैं और ‘आप’ को बहुमत नहीं मिलता है तो क्या कांग्रेस ‘आप’ को फिर से समर्थन देगी, इसपर दीक्षित ने कहा, ‘‘आपको यह सवाल ‘आप’ से पूछना चाहिए। क्योंकि उन्हें सात या आठ सीट मिलेंगी, हमें नहीं।
दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद चुना गया था। पार्टी ने मुझसे कहा कि वह केजरीवाल के खिलाफ ऐसा उम्मीदवार उतारना चाहती है जिससे पार्टी की विश्वसनीयता और साख बढ़े। दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने मुझसे कहा कि आप इस सीट के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार हैं, क्योंकि आप शीला दीक्षित के बेटे हैं। वह (शीला दीक्षित) विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं और लोग उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद कर रहे हैं।
इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से ‘आप’ सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने दावे का 10 प्रतिशत भी काम नहीं करती है। दीक्षित ने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को जानता हूं। इसलिए पार्टी ने सोचा कि मैं इस सीट के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रतिद्वंद्वी आसान है या नहीं। मुझे लगता है कि पिछले 10 सालों से केजरीवाल ने एक अक्षम विधायक के रूप में काम किया है।
Sandeep dixit said kejriwal will lose due to aap misdeeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 18 जुलाई LIVE: पश्चिम बंगाल दौरे के तहत सिलीगुड़ी में BSF जवानों से संवाद करेंगे अमित शाह
Jul 18, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आध्यात्मिक उन्नति, आर्थिक लाभ और नई सफलताओं के संकेत, पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल
Jul 18, 2026 | 06:30 AMPriyanka Chopra Birthday: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने का सफर! जानें प्रियंका चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से
Jul 18, 2026 | 06:30 AMबंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह
Jul 18, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
Jul 18, 2026 | 05:55 AMस्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














