राजधानी दिल्ली में घटी सनसनीखेज वारदात, बेरहम पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या!
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13वें ब्लॉक में पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी थे।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13वें ब्लॉक में पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी थे।
जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन पति शराब पीकर घर आया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
यह भी पढ़ें:- मेरठ: बारिश के चलते भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान, 8-10 लोग मलबे में दबे, राहत व बचाव कार्य जारी
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फ्लैश… दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में पति ने की पत्नी की हत्या। 13 ब्लॉक में हुई हत्या की यह वारदात।पति ने पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर की हत्या।आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।@DCP_SHAHDARA pic.twitter.com/tdJZhn2vCw — Suresh Jha (@jhasureshjourno) September 14, 2024
चाकू से गला रेतकर की हत्या
इसके बाद पति ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। फिर आरोपी पति ने एक के बाद एक चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से गर्दन पर वार करने के बाद आरोपी 20 मिनट तक अंदर बैठा रहा। उधर, बाहर खड़ी लड़की दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
इसके बाद जब दरवाजा खुला तो महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- कोलकाता कांड : डॉक्टरों से मिलने खुद पहुंचीं ममता, बोलीं- CM नहीं, हूं आपकी दीदी, नहीं होने दूंगी अन्याय
