Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असत्य और हिंसा पर चल रही मोदी सरकार, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा- अहिंसक भूख हड़ताल को रोकना गलत है, छात्र मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:43 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi on Sonam Wangchuk Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वांगचुक को हटाए जाने के बाद कई नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी वांगचुक को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं।

सोनम वांगचुक पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

PHOTOS: सोनम वांगचुक को सफेद चादर में ले गई पुलिस, दीपके अनशन पर बैठे, तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर के हालात

सोनम वांगचुक मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; CJI से तत्काल सुनवाई की मांग

सोनम वांगचुक को हटाने के बाद जंतर-मंतर पर नया बवाल, दीपके पर स्याही से हमला, देखें अफरा-तफरी का VIDEO

सोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’

The core tenets of the Modi government are Asatya and Hinsa. The removal of Sonam Wangchuk ji from Jantar Mantar while he was on a non-violent hunger strike is wrong. Paper leaks, the rising cost of education, and student suicides are critical issues for India’s future. No… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2026

जंतर-मंतर से हटाए गए वांगचुक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मुद्दे पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से पुलिस द्वारा हटाकर अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस शनिवार की सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले गई। इस दौरान जंतर मंतर पर भारी बवाल देखने को मिला। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि पुलिस ने हमें पीटा और जबरदस्ती सोनम वांगचुक को यहां से ले गई।

यह भी पढ़ें-  सोनम वांगचुक को सफेद चादर में ले गई पुलिस, दीपके अनशन पर बैठे, तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर के हालात

सोनम वांगचुक के बाद अनशन पर बैठे दीपके

बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा लीक के विरोध में CJP पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इसी आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

Rahul gandhi on sonam wangchuk protest delhi police jantar mantar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Jantar Mantar
  • Rahul Gandhi
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.