PHOTOS: सोनम वांगचुक को सफेद चादर में ले गई पुलिस, दीपके अनशन पर बैठे, तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर के हालात

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को पुलिस हटाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे। स्याही फेंकने की घटना के बीच देखें मौके की तस्वीरें।
jantar mantar stage
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी (Image- IANS)
Updated on
_abhijeet dipake on stage
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले करीब एक महीने से प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
wangchuk delhi police
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल ले गई।
jantar mantar abhijeet dipake
वांगचुक को हटाए जाने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
_abhijeet dipake on stage crying
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्याही फेंकने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantar mantar abhijeet dipake on stage
कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि हमला बीजेपी समर्थित लोगों द्वारा कराया गया। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
jantar mantar abhijeet dipake crying
CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च निकालने की घोषणा की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक इसमें शामिल हो पाएंगे या नहीं।
jantar mantar raf
सोनम वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका उद्देश्य NEET अभ्यर्थियों की समस्याओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाना था।
jantar mantar delhi police
पूरे घटनाक्रम के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रदर्शन जारी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com