Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’

BJP MP On Sonam Wangchuk Case: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोनम वांगचुक मामले पर कहा कि कुछ लोग देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने वंदे मातरम बिल का समर्थन किया।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 18, 2026 | 03:20 PM

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Dinesh Sharma Statement On Sonam Wangchuk: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम’ गीत का अपमान करने पर कार्रवाई करने वाले नए प्रस्तावित बिल को सही बताया है। उन्होंने कहा कि संसद में आने वाले किसी भी विधेयक का उद्देश्य देश की एकता, सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए।

प्रस्तावित बिल का उद्देश्य राष्ट्र सम्मान को बढ़ावा देना

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ गीत के अपमान या उसमें बाधा डालने पर सजा से जुड़े प्रस्तावित बिल को लाना चाहिए। इस तरह की किसी भी विधायी पहल का मकसद किसी धर्म, समुदाय या संप्रदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है।

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक है वंदे मातरम

दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों लोगों को त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि यह गीत देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी भावनाओं का प्रतीक रहा है। यदि इस विषय पर कोई कानून बनाया जाता है तो उसका उद्देश्य केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान और लोगों के बीच एकता की भावना को मजबूत करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO

गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO

सोनम वांगचुक पर पुलिस एक्शन को संजय राउत ने बताया तानाशाही, कहा- उद्धव के आंदोलन से ध्यान भटकाने की साजिश

परिसीमन और अन्य मुद्दों पर विपक्ष को दी सलाह

वहीं, संसद में आने वाले संभावित विधेयकों और परिसीमन जैसे मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि बिना जानकारी के आशंकाएं और अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने या देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े किसी भी सुधार का समर्थन पूरे देश की भावना को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के बजाय जनता की भावनाओं को समझें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

सोनम वांगचुक मामले पर बोले दिनेश शर्मा

दिल्ली पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के सवाल पर भी दिनेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास करते हैं तथा लोगों के बीच विभाजन की भावना फैलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना हर सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार उसी के अनुसार कार्य करती है।

यह भी पढ़ें सोनम वांगचुक पर पुलिस एक्शन को संजय राउत ने बताया तानाशाही, कहा- उद्धव के आंदोलन से ध्यान भटकाने की साजिश

आप सरकार पर साधा निशाना, पंजाब के हालात पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने पंजाब की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल रहा है। वहां के लोग मेहनती, देशभक्त और परिश्रमी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जमीन उपजाऊ है और वहां शिक्षा का स्तर भी अच्छा रहा है, लेकिन कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार, नशे की समस्या और उद्योगों के लिए खराब माहौल जैसी समस्याएं बढ़ीं।

दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब की इन चुनौतियों को सामने रखा है ताकि जनता को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके और राज्य को फिर से विकास के रास्ते पर लाया जा सके।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Dinesh sharma statement sonam wangchuk case vande mataram bill bjp news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 03:20 PM

Topics:  

  • BJP
  • Dinesh Sharma
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.