सोनम वांगचुक को हटाने के बाद जंतर-मंतर पर नया बवाल, दीपके पर स्याही से हमला, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Abhijeet Deepke Ink Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। घटना के बाद दीपके ने कहा, 'नीला मेरा रंग है, जय भीम'।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दीपके पर स्याही से हमला (Image- Social Media)
Abhijeet Deepke Ink Attack at JAntar Mantar: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को चल रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मंच पर भाषण के दौरान हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिजीत दीपके प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास पहुंची और लगातार तीन बार उन पर स्याही फेंक दी। स्याही उनके चेहरे और हाथों पर फैल गई। घटना के तुरंत बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से महिला के साथ मारपीट नहीं करने की अपील की।
पुलिस हिरासत में महिला
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान और स्याही फेंकने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
अभिजीत दीपके ने थामी लाल किताब, देश के हर जिले में की जंतर-मंतर बनाने की अपील, बोले- संसद मार्च तो होकर रहेगा
चोर-उचक्कों की तरह उठा ले गई पुलिस.. सोनम वांगचुक को लेकर एक्शन पर बरसा विपक्ष, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही..
#JantarMantar #AbhijeetDipke pic.twitter.com/tzfOZOVOJx — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 18, 2026
‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’
घटना के बाद अभिजीत दीपके दोबारा मंच पर पहुंचे और अपना संबोधन जारी रखा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “नीला मेरा रंग है… जय भीम।” उन्होंने इस घटना पर किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की और स्याही के नीले रंग को अपनी पसंद बताया।
Blue is my colour… Jai Bhim! pic.twitter.com/SItr64em29 — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026
सोनम वांगचुक के बाद अनशन पर बैठे दीपके
बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा लीक के विरोध में CJP पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इसी आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने थामी लाल किताब, देश के हर जिले में की जंतर-मंतर बनाने की अपील, बोले- संसद मार्च तो होकर रहेगा
20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान
सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च की घोषणा भी की है। हालांकि, सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस मार्च में शामिल हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
