Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आतिशी को मिला ‘केजरीवाल का शीशमहल’, पीडब्ल्यूडी ने आधिकारिक तौर पर आवंटित किया बंगला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आखिरकार शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया। दो दिन पहले आतिशी को कथित तौर पर यह बंगला खाली करने के लिए मजबूर किया गया था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 11, 2024 | 08:25 PM

आतिशी (सोर्स: एक्स@AtishiAAP)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आखिरकार शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया। दो दिन पहले आतिशी को कथित तौर पर यह बंगला खाली करने के लिए मजबूर किया गया था। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से जारी प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि बंगला सौंपने और सामान की सूची बनाने की उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिविल लाइंस स्थित बंगला औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित कर दिया गया है।

6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को लेकर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच विवाद का केंद्र रहा था। इस महीने की शुरूआत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बंगले को खाली किया था।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा AAP चीफ सुशील गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कांग्रेस से क्यों नहीं हो पाया गठबंधन

सम्बंधित ख़बरें

इससे से बढ़ेगी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने वाली है…अरविंद केजरीवाल ने बजट 2026 को बताया जनता विरोधी

दिल्ली सरकार पर संजीव झा का हमला: गरीबों के राशन और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए गंभीर सवाल

BJP ने जीता चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर का चुनाव, सौरभ जोशी नए मेयर घोषित, आप और कांग्रेस को मिला हार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, सौरभ जोशी पर पार्षदों ने जताया भरोसा

7 अक्टूबर को पहुंची थी इस बंगले में

बता दें कि आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद 7 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड पर बंगला नंबर 6 में रहना शुरू कर दिया था। उनके निजी सामान और अन्य जरूरी चीजें एक छोटे वाहन में बंगले तक पहुंचाई गईं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके साथ परिचय बैठक की।

मुख्यमंत्री आतिशी के इस बंगले में पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद, भाजपा ने आरोप लगाया कि यह बंगला लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नए आवंटन के लिए अभी तक सौंपा नहीं गया है। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया थाक कि मुख्यमंत्री आतिशी को कथित तौर पर यह बंगला खाली करने के लिए मजबूर किया गया था।

यह भी पढ़ें:– Air India के विमान में आई खराबी, त्रिची एयरपोर्ट के पास आसमान में लगा रहा चक्कर, 140 यात्री सवार

विवादों में रहा बंगला

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी आवास का रेनोवेशन किया था। इसे लेकर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस मामले में सीबीआई ने शुरू कर दी है। इससे पहले उपराज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च को संज्ञान में लिया था। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली सरकार से फाइल मांगी थी। आवास का रेनेावेशन मामले में अब भी जांच जारी है।

Pwd allotted bungalow to delhi chief minister atishi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 07:58 PM

Topics:  

  • AAP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.