Air India के विमान में आई खराबी, दो घंटे के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार

त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्य IX613 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण कारण पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जल्दी से आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
Air India के विमान में आई खराबी, त्रिची एयरपोर्ट के पास आसमान में लगा रहा चक्कर, 140 यात्री सवार
एयर इंडिया एयरलाइन ( सौजन्य : ट्विटर )
Published on: 
Updated on: 

चेन्नई : तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्य IX613 में तकनीकी खराबी आ गई। एयर इंडिया के प्लेन में आई खराबी के कारण पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जल्दी से आपातकाल घोषित कर दिया गया। अब तक के आए जानकारी के मुताबकि पता चल पाया है कि है कि उड़ान भरने के दौरान लैंडिंग गियर में गड़बड़ी आई, जिससे पायलट को वापस लौटना पड़ा।

त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में हाइड्रोलिक खराबी के कारण त्रिची हवाई अड्डे पर उतरने से पहले फ्यूल कम करने के लिए विमान को हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इसमें 140 यात्री सवार थे। ऐसे में किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को तैनात की गई हैं। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के निदेशक गोपालकृष्णन ने दी है।

लगभग दो घंटे के लिए आसमान में चक्कर काटने के बाद त्रिची एयरपोर्ट पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है। प्लेन को दो घंटों के लिए हवा में घूमाकर इशके फ्यूल को खर्च किया गया, जिसके चलते इसकी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो पाई है। अगर ये लैंडिंग नहीं होती तो आज एक बहुत बड़ा हादसा होने वाला था। क्योंकि, इस प्लेन में लगभग 140 लोग सवार थे। ऐ

से में ये बहुत बड़ा हादसा टल गया है, विमान के हाइड्रॉलिक सिस्टम में आई खराबी की वजह से यह दिक्कत आई थी। इस विमान को सुरक्षित तरीके से त्रिची एयरपोर्ट पर लैंडिग करा लिया गया है। अब तक की आई जानकारी के मुताबिक प्लेन में सवार सारे लोग सुरक्षित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com