
दिल्ली प्रदूषण (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली आने से पहले ही हवा दूषित होने लगी है। सोमवार को सुबह औसत AQI 264 रहा जो कि रविवार की तुलना में 90 अंक कम है। ये वायु गुणवत्ता सेहत के लिए काफी खराब मानी जाती है। हवा की धीमी गति होने की वजह से राज्य में हवा बहुत ही जहरीली होती जा रही है। अभी भी हवा का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। रविवार को हवा शांत थी जिसके कारण आज प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। घरों के बाहर हल्की धुंध साफ देखी जा सकती है।
सोमवार को दिल्ली में सुबह आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार दर्ज किया गया। जिसे सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंभीर श्रेणी में रखा है। इसके अलावा बुराड़ी का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। वहीं, बवाना में 376, रोहिणी में 380, आरटीओ में 326. द्वारका सेक्टर 8 में 331 और मुंडका में 366 एक्यूआई दर्ज किया गया है। यह बेहद खराब श्रेणी की हवा मानी जाती है। वहीं डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत कई इलाकों में हवा का स्तर खराब देखा गया है।
दिल्ली में हवा की स्थिति सुधारने और प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार कई कोशिशें कर रही है। इसके लिए राज्य में पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। हालांकि राज्य में चोरी छिपे पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसे में दिवाली पर हवा और भी खराब हो सकती है। जिसकी वजह से राज्य में ग्रैप-3 लागू किया जा सकता है। इसकी मदद से दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने को कोशिश करेगी। जिसमें कई तरह के प्रतिबंध शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान, जानें यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल
बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर सुधारने के लिए अलग-अलग चरणों में ग्रैप लागू किए जाते हैं। जब AQI का स्तर 200 के पार रहता है तो इसका पहला चरण यानी AQI 1 लागू किया जाता है। वहीं, 300 के पार दूसरा और 400 के पार तीसरा चरण लागू होता है। जब AQI 450 के पार पहुंच जाता है, तो इसका चौथा चरण लागू होता है। जिसमें प्रतिबंध बढ़ जाते हैं। हवा का स्तर आनंद विहार और जहांगीरपुरी में 400 के पार जा रहा है। ऐसी स्थिति में ग्रैप-3 लागू किया जा सकता है।






