Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली चुनाव में सियासी जंग तेज, जानें तीनों दलों के लिए क्यों जरूरी है जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में बीजेपी सत्ता वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जिसमें पार्टी का मुख्य नारा परिवर्तन है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 29, 2025 | 07:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में बीजेपी सत्ता वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जिसमें पार्टी का मुख्य नारा परिवर्तन है। इस बार दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में लगी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

2 / 6

बीजेपी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और आप के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद जैसे हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों को शामिल किया है। जिन्होंने हाल ही में बीजेपी जॉइन की है। दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भी कालकाजी सीट से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

Lutyens Statue Remove: लुटियंस की प्रतिमा हटाने पर बवाल, कांग्रेस की सोच को भाजपा ने बताया गुलाम

2

‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

3

AI Impact Summit मे प्रदर्शन पर पुलिस की रिपोर्ट,सब-कुछ था प्री प्लांट? अब तक 8 लोग गिरफ्तार

4

पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला: रिवॉल्वर तानने के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

3 / 6

साल 2012 के बाद दिल्ली की राजनीति में मुख्य ताकत बनकर उभरी आप पार्टी पहले ही चुनावों में 28 सीटों पर जीती थी। जिसमें बीजेपी को 32 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। साल 2015 में आप ने 70 में से 67 सीट पर जबरदस्त जीत हासिल की। वहीं बीजेपी 3 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद 2020 के चुनाव में भी आप पार्टी का दबदबा जारी रहा।

4 / 6

बीजेपी ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उनकी विफलताओं को दिखाकर पलटवार किया है। वहीं आप ने बीजेपी पर आप के समर्थकों के नाम मतदाता सूचियों से हटाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में गीत फिर लाएंगे केजरीवाल लॉन्च किया है। वहीं कांग्रेस भी केजरीवाल और बीजेपी पर लगातार हमलावर है।

5 / 6

कांग्रेस हाल के वर्षों में आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ने में ज्यादा असरदार साबित नहीं हो पाई है। इस बार पार्टी ने कई प्रमुख उम्मीदवार उतारे हैं जिसमें समयपुर बादली से अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अलका लांबा शामिल हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की है।

6 / 6

दिल्ली में इस बार का चुनाव रण बहुत ही रोमांचक होने वाला है। तीनों मुख्य पार्टियां दिल्ली में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किस पर भरोसा जताती है। बीजेपी का परिवर्तन नारा असर दिखाता है या कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पा पाती है। यह बड़ा सवाल है।

Political battle intensifies in delhi election now why victory is important bjp congress and aam admi party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2025 | 07:42 PM

Topics:  

  • Congress
  • Delhi Assembly Election Photo Gallery
  • Delhi Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.