- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Narendra Modi Praised The Army For The Success Of Operation Sindoor Against Pakistan
कैबिनेट मीटिंग में Operation Sindoor को PM मोदी ने बताया- गर्व का क्षण
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की। बैठक में सभी मंत्रियों ने मेज थपथपाकर पीएम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई पर भरोसा जताया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने की कैबिनेट मीटिंग
नई दिल्ली: भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाक सीमा क्षेत्र में नौ आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई की गई है। इस दौरान पीएम ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को “गर्व का क्षण” बताया। कहा कि यह पहलगाम हमले के आतंकियों के लिए बड़ा सबक है।
प्रधानमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग में चर्चा करते हुए कहा कि ऑपरेशन बिल्कुल प्लानिंग के मुताबिक ही किया गया और इसमें कोई गलती नहीं हुई। पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमला सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सेना ने पहले से की गई तैयारियों का सतर्कता से पालन कर मिशन को अंजाम दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। हमें अपनी सेना पर गर्व है।
कैबिनेट मीटिंग ने सरकार की कार्रवाई का स्वागत
बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का एकमत से भरोसा जताया। सभी ने मेज थपथपाकर आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का स्वागत किया। मंत्रियों ने यह भी कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी और सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ सेना का ऑपरेशन आतंक के सरपरस्तों के लिए करारा जवाब है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
25 मिनट में भारत ने पाक का खेल खत्म किया
पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारत का हमला 6 और 7 तारीख की मध्य रात्रि में 1 बजे के आसपास शुरू हुआ और महज 25 मिनट में इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों का खात्मा कर डाला। इस दौरान नौ आतंकी ठिकानों और प्रशिक्षण कैंपों को हैमर बम और स्कैल्प मिसाइल जैसे आधुनिक हथियारों से निशाना बनाया ध्वस्त कर दिया गया।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi chairs Union cabinet meeting. pic.twitter.com/NIgf2RiZiO — ANI (@ANI) May 7, 2025
Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद का पूरा परिवार खत्म, एक ही झटके में गिरीं 14 लाशें
9 ठिकानों को बनाया निशाना
7 मई को लगभग 1:44 बजे सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में अब तक 90 से 100 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। मुरदीके में 30 आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि अन्य ठिकानों पर भी कई आतंकवादी मारे गए हैं। इसके बाद से पाकिस्तान में हाल बेहाल है। पाकिस्तान की आर्मी से लेकर राजनीतिक हस्तियां तक हिल गई हैं। अब वह भारत के खिलाफ ऐक्शन लेने को लेकर बयान जारी कर रहे हैं।
Pm narendra modi praised the army for the success of operation sindoor against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMनागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
May 30, 2026 | 01:57 PMInstagram का बड़ा धमाका, अब रील्स बनाते समय नहीं भूलेंगे स्क्रिप्ट, नया Teleprompter फीचर आएंगा काम
May 30, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














