- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Narendra Modi Post On Women Empowerment And Schemes
PM मोदी ने कहा- 11 साल में कल्याणकारी योजना ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि देश के विकास के साथ 11 साल में महिलाओं का जीवन भी बदला है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर किया पोस्ट
नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 9 जून को पूरा हो रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने 11 साल के कार्यकाल में महिला नीति विकास को पुन: परिभाषित किया है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
पीएम मोदी ने कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। स्वच्छ भारत के माध्यम से गरिमा सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के जरिए वित्तीय समावेशन तक तमाम पहलुओं में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर मिले तो वहीं मुद्रा लोन ने लाखों महिला उद्यमियों को खुद की शर्तों पर अपने सपने पूरे करने का अवसर दिया।
महिलाओं के नाम पर अपना घर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर बने घरों ने भी उन्हें मजबूत किया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आंदोलन की लौ जगाई है। पीएम ने सरकार की ओर से संचालित उन योजनाओं संबंधी पोस्ट भी शेयर किए। इनमें सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को दिए गए लाभ को भी दर्शाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
PM मोदी ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को भी मिलाया फोन
उज्जवला योजना में दिए गए 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन
पीएम के पोस्ट में देश में जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु अनुपात (एमएमआर) 2011-13 में प्रति लाख 167 से घटकर 2019-21 में प्रति लाख 93 हो गया है। नल से जल प्राप्त करने वाले घरों की संख्या अगस्त 2019 में 3.23 करोड़ से बढ़कर मई 2025 में 15.64 करोड़ हो गई। इनमें महिलाओं के लिए कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।
तमिलनाडु में आज BJP की अहम बैठक, शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वह दौर भी देखा है जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्ष में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों का गौरव बढ़ा रही हैं।
Pm narendra modi post on women empowerment and schemes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!
Mar 04, 2026 | 05:00 AMNational Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














