- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Modi Will Be On A Visit To Gujarat And Delhi On October 30 31 Will Inaugurate Various Projects
30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
PM Modi news: प्रधानमंत्री मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे केवड़िया में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- Written By: पूजा सिंह

पीएम नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा (फाइल फोटो)
PM Modi’s Visit To Delhi And Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर की शाम लगभग 5:15 बजे एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर ग्रीन मोबिलिटी को प्रोत्साहन देंगे। शाम 6:30 बजे वे 1,140 करोड़ रुपए से अधिक की अवसंरचनात्मक और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटकों के अनुभव को सशक्त बनाना, क्षेत्र की सुगम्यता बढ़ाना और इको-टूरिज्म तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।
पीएम परियोजनाओं का करेंगे उद्धघाटन
- प्रधानमंत्री मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें राजपीपला में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय, गरुड़ेश्वर में हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (चरण-1), वामन वृक्ष वाटिका, सतपुड़ा सुरक्षा दीवार, ई-बस चार्जिंग डिपो और 25 इलेक्ट्रिक बसें, नर्मदा घाट विस्तार और स्मार्ट बस स्टॉप (चरण-2) जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
- वहीं, प्रधानमंत्री भारत के शाही राज्यों के संग्रहालय, वीर बालक उद्यान, खेल परिसर और वर्षा वन परियोजना जैसी कई नई परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।
- अगले दिन 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसमें वे देशवासियों को एकता की शपथ दिलाएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।
- इस परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी सहित विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। इसमें रामपुर हाउंड्स और मुधोल हाउंड्स जैसे भारतीय नस्ल के कुत्तों का मार्चिंग दस्ता, गुजरात पुलिस का घुड़सवार दस्ता और असम पुलिस का मोटरसाइकिल डेयरडेविल शो खास आकर्षण होगा।
- इस अवसर पर सुरक्षा बलों के वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में ‘विविधता में एकता’ थीम पर आधारित दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित होंगी। करीब 900 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेगा।
- प्रधानमंत्री इसके बाद आरम्भ 7.0 के तहत 100वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के 660 अधिकारी प्रशिक्षुओं से बातचीत करेंगे। यह संस्करण “शासन की पुनर्कल्पना” विषय पर आधारित है।
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
गुजरात कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2:45 बजे रोहिणी, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। यह आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ज्ञान ज्योति महोत्सव का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें : दलित वोटरों को साधने के लिए छोटे दलों के सहारे बड़ी पार्टियां, जानें 20 फीसदी वोट का चुनावी समीकरण
सम्बंधित ख़बरें
मोदी के एक फोन पर रुक जाएगी जंग…पूरे मिडिल ईस्ट में है भारतीय PM का सम्मान, अब किसने कर दिया इतना बड़ा दावा?
जेल से बाहर आएंगे शरजील इमाम? दिल्ली दंगा मामले में अदालत का बड़ा फैसला, अंतरिम जमानत पर लगी मुहर
दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले किया- VIDEO
हवा में उड़ते विमान में ‘बीड़ी’ की तलब और यात्रियों की अटकी सांसें, दिल्ली के लड़के ने खतरे में डाली सबकी जान
इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए प्रतिनिधि महर्षि दयानंद के सुधारवादी विचारों पर चर्चा करेंगे। “सेवा के 150 स्वर्णिम वर्ष” शीर्षक प्रदर्शनी में आर्य समाज के शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करेंगे और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप वैदिक सिद्धांतों और स्वदेशी मूल्यों के प्रसार का आह्वान करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi will be on a visit to gujarat and delhi on october 30 31 will inaugurate various projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: ट्रंप के शांति संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 809 अंक उछला, तेल की कीमतों में गिरावट
Mar 10, 2026 | 09:42 AMजालना में जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण दौरा, नागरिकों से संवाद; बुनियादी समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश
Mar 10, 2026 | 09:35 AM‘वो बृजेश पाठक बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया…’, BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, दिखी राज्यसभा न जाने की खीझ!
Mar 10, 2026 | 09:21 AMजालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:19 AMShahbaz Khan Birthday: कभी पर्दे पर खौफ बनकर छाए शाहबाज खान, रामलीला में भी निभा चुके हैं रावण का किरदार
Mar 10, 2026 | 09:19 AMपुतिन बने ‘पीसमेकर’… ट्रंप के साथ फोन पर की चर्चा, ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने के लिए दिया प्लान
Mar 10, 2026 | 09:18 AMगोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार
Mar 10, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














