Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Operation Sindoor 2.0: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारियों की छुट्टी की गई रद्द

Operation Sindoor 2.0: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 08, 2025 | 10:32 PM

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, फोटो - नवभारत आर्काइव

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया पाकिस्तान बार-बार भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच आतंकियों को शरण देने वाला पाकिस्तान ने 8 मई की रात 8 बजे जम्मू में आत्मघाती ड्रोन से हमला कर दिया है। पर पाकिस्तान के इन सुसाइड ड्रोन्स को भारतीय वायु रक्षा मिसाइलों ने मार गिराया है। इसे लेकर रात 8 बजे से जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

इस बीच भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पंजाब और राजस्थान में की गई ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही यहां की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार भारी गोलाबारी की जा रही है। आरएस पुरा सेक्टर में हालात तनावपूर्ण हैं, जहां कई धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दी हैं। सीमावर्ती इलाकों में कई संदिग्ध ड्रोन भी देखे गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान की जंग का पाकिस्तान पर ‘जहरीला’ साया, आसमान से बरसी काली बारिश; 900 KM सीमा पार कर रहा धुआं

ऐसे इंधन बचाएगा पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लेने पड़े यह कड़े फैसले

तेल संकट से हिला एशिया! पाकिस्तान में स्कूल बंद, मंत्रियों की सैलरी कटी, थाईलैंड में भी वर्क फ्रॉम होम

तेल संकट में डूबा बांग्लादेश, भारत बना ‘संकटमोचक’, पाइपलाइन से ढाका पहुंची 5000 टन डीजल की बड़ी खेप

भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया

इस बीच भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया है। साथ ही पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर और राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्देश स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किया गया था।

जम्मू में पाकिस्तान ने किया Drone और मिसाइलों से हमला; भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। ऐसे में भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। बता दें, इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

Operation sindoor indian army shot down pakistani drone in view of current situation leave of officers cancelled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • India
  • Operation Sindoor
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.