जम्मू में पाकिस्तान ने किया Drone और मिसाइलों से हमला; भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। कई ड्रोन देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सुसाइड ड्रोन्स से किया हमला, भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, बज रहे सायरन
फोटो सोर्स - वीडियो
Published on: 
Updated on: 

Operation Sindoor 2.0: पाकिस्तान ने 8 मई की रात 8 बजे जम्मू में आत्मघाती ड्रोन से हमला कर दिया है। इस बीच भारतीय वायु रक्षा मिसाइलों ने सभी ड्रोन को मार गिराया है। इसे लेकर रात 8 बजे से जम्मू-कश्मीर में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार भारी गोलाबारी की जा रही है। आरएस पुरा सेक्टर में हालात तनावपूर्ण हैं, जहां कई धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दी हैं। सीमावर्ती इलाकों में कई संदिग्ध ड्रोन भी देखे गए हैं।

इस बीच भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया है। साथ ही पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर और राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्देश स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। ऐसे में भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। बता दें, इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया था। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। भारतीय सेना ने इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।