-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Meat And Fish Shops Will Be Closed On Kanwar Routes In Delhi
CM योगी की राह पर रेखा गुप्ता, दिल्ली में भी बंद होंगी मीट-मछली की दुकानें
- Written By: अभिषेक सिंह
Meat shops banned on Kanwar route: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर दिल्ली में कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मीट और मछली की दुकानें बंद रहेंगी।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Meat shops banned on Kanwar route: दिल्ली सरकार और नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। सावन के महीने और कांवड़ यात्रा के दौरान मीट और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला 11 जुलाई से लागू होगा। दिल्ली के अलावा, UP और उत्तराखंड में यह पहले से लागू है। सरकार कांवड़ शिविरों में सुविधाएँ देगी और आर्थिक मदद भी।
सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। यह यात्रा 31 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान दिल्ली में कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मीट और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है।
कपिल मिश्रा ने लिया तैयारियों का जायजा
बुधवार को दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अप्सरा बॉर्डर से करोल बाग तक के रास्तों का दौरा किया। उन्होंने कहा, “धार्मिक भावना का ख्याल रखते हुए कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला किया है, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।”
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए कहा गया है। कांवड़िये दिल्ली के कई रास्तों से गुजरते हैं। इनमें दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, कश्मीरी गेट और करोल बाग शामिल हैं। इन रास्तों पर सबसे ज्यादा कांवड़ियों की भीड़ होती है।
पहली बार समितियों को आर्थिक मदद
कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि सरकार पहली बार कांवड़ समितियों को आर्थिक मदद दे रही है। उन्होंने बताया कि तैयारी के लिए समितियों के खाते में पैसा डाला जा रहा है। 50% पैसा पहले दिया जाएगा और बाकी कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद। यह पैसा 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, कांवड़ समितियों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी मिलेगी।
एक अनुमान के मुताबिक, लगभग ढाई करोड़ कांवड़िये दिल्ली से होकर गुजरते हैं। सरकार इन कांवड़ियों के स्वागत के लिए खास तैयारी कर रही है। इस बार स्वागत के लिए ऐतिहासिक गेट लगाए जाएंगे। हर शिविर में कांवड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा, पानी और बिजली की व्यवस्था भी होगी।
यह भी पढ़ें: एक पेड़ मां के नाम: अवध नगरी में सीएम योगी ने लगाया पीपल, नीम और बरगद का पौधा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने-अपने सूबों में यह फैसला पहले ही लागू कर रखा है। जिसके तहत कांवड़ मार्ग पर किसी भी तरह ही मीट की दुकानें नहीं लगाई जा सकती हैं।
Meat and fish shops will be closed on kanwar routes in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














