-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- If You Are Carrying Kanwad For The First Time Then Note Down The Puja Material And Rules
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हों, तो नियम नोट कर लीजिए, सामग्री की लिस्ट भी
- Written By: सीमा कुमारी
हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। यह पवित्र यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। इसमें शामिल होने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत होता है।

ये है कांवड़ यात्रा पूजा सामग्री लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक सावन मास के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। जो इस बार आगामी 11 जुलाई, शुक्रवार 2025 से शुरू होने जा रहा हैं, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस यात्रा में हिंदू श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल भरकर लंबी दूरी तय करते हैं और उस जल को शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते हैं।
सावन के सोमवार, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ तिथियों पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ऐसे अगर आप पहली बार कांवड़ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
कांवड़ यात्रा पूजा सामग्री
आपको बता दें, कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुगण को कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार है-
गंगाजल ले जाने के लिए पात्र यानी बर्तन
कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल ले जाने के लिए किसी पात्र का होना ही बेहद जरूरी हैं। यह पीतल, तांबे या प्लास्टिक का पात्र हो सकता है, जिसे सावधानी से ले जाया जाता है।
भगवान शिव की छोटी प्रतिमा या तस्वीर
कांवड़ यात्रा के दौरान आपको भगवान शिव की छोटी प्रतिमा या तस्वीर रखना भी अनिवार्य है। इसे कांवड़ के साथ रखा जा सकता है।
धूप-बत्ती और माचिस
रास्ते में या पड़ाव पर शिवजी की पूजा के लिए धूप-बत्ती और माचिस भी होनी चाहिए।
कपूर – आरती के लिए।
रुद्राक्ष की माला – जप के लिए।
चंदन, भस्म या गोपी चंदन – शिवजी को लगाने के लिए।
एक छोटा घंटा – आरती या पूजा के समय बजाने के लिए।
फूल – सफेद रंग के फूल।
पूजा की थाली – इन सभी सामग्री को रखने के लिए।
साफ वस्त्र – सफाई के लिए।
क्या है कांवड़ यात्रा के नियम
- कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सात्विकता का पालन करना चाहिए।
- यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- जब तक आप शिव मंदिर नहीं पहुंच जाते और जलाभिषेक नहीं कर देते, तब तक कांवड़ को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
- अगर आराम करना है, तो उसे किसी पेड़ पर या किसी साफ स्थान पर टांग दें।
- यात्रा के दौरान जोर से बोलना, अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।
- पूरी यात्रा के समय शिव भजन और मंत्रों का जप करें।
- रास्ते में अन्य कांवड़ यात्रियों की मदद करें और सेवा का भाव रखें।
- सफाई का पूरा दें।
- यात्रा शुरू करने से पहले भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लें।
सावन में पहली बार सोमवार का व्रत करने वाले नियम जान लीजिए, फलीभूत होगी पूजा
शिव पूजन मंत्र
कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ियां शिव पूजन मंत्र जापे
ॐ नमः शिवाय॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
If you are carrying kanwad for the first time then note down the puja material and rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













