दिल्ली के राजा गार्डन में आग से चीख-पुकार, 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
Delhi Fire: पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन में सोमवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली के राजा गार्डन में आग (Image- Social Media)
Delhi Fire News: दिल्ली के वेस्ट जिले के राजा गार्डन इलाके में एक नामी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल मोती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 3 बजे शोरूम की पहली मंजिल पर लगी, जो तेजी से दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई। घटना के समय शोरूम की तीसरी मंजिल पर पांच कर्मचारी दोपहर का खाना खा रहे थे।
चार लोगों की मौत
उन्होंने आग लगने के बाद छत की ओर भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन रास्ता बंद और सामान से भरा हुआ था। इस कारण वे फंस गए और धुएं व आग की चपेट में आकर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। संदीप (23) नामक एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान अमनदीप कौर (21), आयुषी (23), पायल (20), और रवि (28) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
छत से निकलने का कोई रास्ता नहीं
मृतक अमनदीप कौर की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “अमनदीप ने मुझे पहले भी बताया था कि ऊपर खाना खाने जाते हैं, लेकिन अगर कोई हादसा हो जाए तो छत से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। हादसे की जानकारी मुझे शाम करीब 5 बजे मिली, तो मैं तुरंत गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल पहुंची। वह शोरूम में कैशियर के रूप में काम करती थी और बिल भी बनाती थी।” घायल संदीप ने परिजनों को बताया कि उसने एक लड़की को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन ऊपर सामान होने की वजह से वह सफल नहीं हो पाया और खुद सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें- UP News: जवान की पिटाई पर एक्शन-ए-NHAI…टोल प्लाजा पर ठोका 20 लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म
आग के कारणों का अभी पता नहीं
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की लगभग छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। डीसीपी पश्चिमी जिला विचित्र वीर के अनुसार, इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों ने घटना के लिए शोरूम मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और ऊपर की मंजिलों पर सामान भरा पड़ा था, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
