-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Police Arrived As Mrityunjay Doot House Caught Fire Family Rescued
‘मृत्युंजय दूत’ बनकर पहुंची पुलिस, घर में नामकरण के दौरान लगी आग, परिवार के दर्जनभर लोगों को बचाया
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में रविवार को एक घर में आग गल गई, जिसके बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। इस आग की खबर का पता चलते ही पुलिस तुरंत वहां मृत्युंजय बनकर पहुंची और लोगों को बचाया।

घर में लगी आग (डिजाइन फोटो)
Nagpur Police: यशोधरानगर के बिनाकी मंगलवारी परिसर में रविवार की शाम जानलेवा हादसा होने से बच गया। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान घर में भोजन बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। परिवार के दर्जनभर लोग घर के भीतर ही फंस गए। गश्त पर निकले पुलिस दल ने लोगों की भीड़ दिखाई दी और पूछताछ करने पर घटना का पता चला।
स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस दल ने परिवार के सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। बिनाकी मंगलवारी निवासी सूर्यभान सांगड़ीकर ने रविवार की शाम अपने घर में ही नाती के नामकरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। भोजन बनाने का काम घर में ही चल रहा था। शाम 4 बजे के दौरान सिलेंडर लीक होने के कारण घर में आग लग गई।
मची चीख-पुकार
इसी दौरान यशोधरानगर थाने के इंस्पेक्टर सुहास राउत, हेड कांस्टेबल गणेश गुप्ता, रितेश दुधे, चंद्रकांत कटरे और मनोज ढोले वहां गश्त पर निकले थे। लोगों की भीड़ जमा थी और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं। पुलिस दल ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। तभी घर में परिवार के सदस्य फंसे होने का पता चला।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं
नागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
नागपुर में सफाई अभियान तेज करने के आदेश, अतिक्रमण हटाकर फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश; महापौर नीता ठाकरे
डेटा चोरी, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और अब आतंकी कनेक्शन की जांच! नागपुर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर साइबर ठग
स्थानीय नागरिक कृष्णा टाकलीकर, आकाश डोरले, हेमंत डोरले, आकाश टाकलीकर, जागेश्वर अरईकर और उमाकांत मोहाड़ीकर की मदद से पुलिस ने खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घर के भीतर फंसे जीतू सांगड़ीकर (34), रोशनी सांगड़ीकर (38), काजल सांगड़ीकर (28), शांताबाई नंदनवार (53), उषा सांगड़ीकर (54), रूही सांगड़ीकर (70), 4-5 छोटे बच्चे और 7 दिन के दूधमुहे बच्चे को मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकालने में कामयाबी मिली।
एक्शन मोड में आई पुलिस
उषा सांगड़ीकर के हाथ आग में झुलस गए थे, इसीलिए उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। तब तक दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाई गई। समय रहते पुलिस दल एक्शन मोड पर आ गया और स्थानीय नागरिकों ने साहस दिखाकर परिवार के सदस्यों की जान बचाई।
यह भी पढ़ें – शालार्थ ID घोटाला: 2 स्कूलों के लिपिक SIT की गिरफ्त में, निनावे बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया
नागपुर में ड्रग्स बेचते धरे गए 2 युवक
जरीपटका पुलिस ने गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 2 युवकों को ड्रग्स बेचने की तैयारी में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में श्रावस्तीनगर, जरीपटका निवासी प्रतीक दिनेश बोरकर (22) और स्वीपर कॉलोनी, बेजनबाग निवासी रितेश उर्फ कर्मा परिक्षित खोब्रागड़े (23) का समावेश है। इंस्पेक्टर अरुण क्षीरसागर, एपीआई आशीष मोरखेड़े, हेडकांस्टेबल नितिन राणे, आशीष कापसे, भागवत येलेकर और अमोल शनिवार रात 1.15 बजे के दौरान परिसर में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान जानकारी मिली कि बाराखोली के शिव मंदिर के पास 2 युवक ड्रग्स की बिक्री कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने परिसर में घेराबंदी करके प्रतीक और रितेश को दबोचा। पंच के समक्ष दोनों की तलाशी ली गई। प्रतीक के पास 3 जिपलॉक पन्नी में 1.64 ग्राम और रितेश के पास 3.81 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल सहित 1.30 लाख रुपये का माल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उन्हें माल की आपूर्ति करने वाले की तलाश जारी है।
Police arrived as mrityunjay doot house caught fire family rescued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना जहर जैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में भूमि पेडनेकर ने क्यों कही यह बड़ी बात?
Jul 09, 2026 | 02:21 PMBombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
Jul 09, 2026 | 02:21 PMठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Jul 09, 2026 | 02:20 PMFIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:19 PMभीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं
Jul 09, 2026 | 02:15 PMइंसान हूं, गलतियां होती हैं: नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- राजनीति में ये चीज…
Jul 09, 2026 | 02:13 PMरमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
Jul 09, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM













