- Hindi News »
- Delhi »
- Manish Sisodia Claim Regarding Delhi Elections Aam Aadmi Party Government Will Be Formed Again
‘AAP दिल्ली में आराम से बनाएगी सरकार’, केजरीवाल को लेकर मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा
- Written By: मनोज आर्या
मार्च 2023 में कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी से पहले सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने कहा कि भाजपा यह झूठ फैला रही है कि कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

मनीष सिसोदिया, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘AAP’ दिल्ली में आराम से अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शहर का सियासी माहौल मुख्यमंत्री पद पर अरविंद केजरीवाल की वापसी का संकेत दे रहा है। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतरे मनीष सिसोदिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि वह फिर से उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी आराम से सरकार बनाएगी। सीटों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन सियासी माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमारी सरकार बनने जा रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है, क्योंकि उन्होंने बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करके उनका जीवन आसान बना दिया है।
8वें वेतन आयोग का दिल्ली चुनाव पर असर
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित आठवें वेतन आयोग के गठन का दिल्ली के विधानसभा चुनावों पर कोई असर पड़ेगा, सिसोदिया ने कहा कि कर्मचारी भी जानते हैं कि वे पिछले 10 वर्षों से एक ऐसी सरकार के लिए काम कर रहे हैं, जो केवल दावे करती है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि यह सिर्फ चुनाव पूर्व घोषणा भर है। क्या पता वे बाद में यह न कह दें यह चुनावी जुमला था या फिर इसे पांच साल बाद लागू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
क्या मुख्यमंत्री नहीं बन सकते केजरीवाल ?
मार्च 2023 में कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी से पहले आप सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने कहा कि भाजपा यह झूठ फैला रही है कि कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि भाजपा मान रही है कि केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा के इस दुष्प्रचार में उसकी निराशा छिपी है कि वह (चुनाव) हार रही है।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिकं पर क्लिक करें…
झूठ फैला रही है भाजपा
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। कुछ मामूली, अस्थायी शर्तें हैं, जिन्हें मेरे मामले की तरह ही हटा दिया जाएगा, लेकिन भाजपा यह झूठ फैला रही है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। आप नेता ने कहा कि उनका प्रचार अभियान सुचारू रूप से चल रहा है । उन्होंने दावा किया कि जंगपुरा के लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में पहचानते हैं, जिसने जमीनी स्तर पर काम किया और राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों का कायापलट कर दिया।
Manish sisodia claim regarding delhi elections aam aadmi party government will be formed again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














