Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली अग्निकांड मामले के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट में क्या हुआ?

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर फायर केस में साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस होटल दस्तावेज, बिल्डिंग सेफ्टी और बिजली कनेक्शन की जांच में जुटी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 04, 2026 | 04:43 PM

होटल मालिक लवकेश बजाज (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Fire Death Case: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में जांच अब तेज हो गई है। इस मामले में आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में पुलिस ने दलील दी कि मामले की गहराई से जांच के लिए लवकेश की हिरासत जरूरी है, खासतौर पर होटल से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य अहम सबूत जुटाने के लिए।

लवकेश के वकील ने किया रिमांड का विरोध

हालांकि, लवकेश बजाज की तरफ से इस रिमांड का विरोध किया और अदालत में कहा कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, इसलिए पुलिस रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उसके वकील ने यह भी मुद्दा उठाया कि उनको अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। लवकेश की इस दलील पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिया कि जल्द ही FIR की कॉपी उसको उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

सम्बंधित ख़बरें

ममता से बैर नहीं, अभिषेक की खैर नहीं…अब सांसदों पर बागी MLA गुट की नजर, दीदी के लाडले की बढ़ीं मुश्किलें!

पटना कोचिंग वॉर में नया ट्विस्ट: वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो गार्ड्स पुलिस हिरासत में, फायरिंग का है आरोप

संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!

दिल्ली पुलिस कर रही है जांच

इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस कई स्तरों पर जांच को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली पुलिस ने MCD को भी पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराने को कहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग सुरक्षा मानकों पर खरी थी या नहीं।

यह भी पढ़ें- 21 मौतों के बाद जागा प्रशासन! हौज रानी के होटलों की जांच शुरू, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

बिजली वितरण तंपनी को भी जांच के निर्देश

इसके साथ ही, बिजली वितरण कंपनी BSES से भी भवन की बिजली कनेक्शन को लेकर जानकारी मांगी गई है और वर्तमान इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच करने को कहा गया है।
दक्षिणी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (DM) को भी पत्र लिखकर विस्तृत निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। होटल के रजिस्ट्रेशन, मालिकाना हक और अन्य दस्तावेजों की जांच DM से करने को कहा गया है, जिससे ये साफ हो सके कि होटल नियमों के तहत संचालित हो रहा था या नहीं।

A total of 15 patients are currently admitted in Max Hospital, Saket Complex. Of these, 13 are international patients. Currently, 6 patients are on ventilator support. All ventilated patients are showing signs of improvement and remain stable. A total of 9 patients are admitted… pic.twitter.com/aCW7n0au4y — IANS (@ians_india) June 4, 2026

वहीं, मैक्स हॉस्पिटल, साकेत कॉम्प्लेक्स में फिलहाल कुल 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 13 विदेशी मरीज हैं। वर्तमान में 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वेंटिलेटर पर रखे गए सभी मरीजों की हालत में सुधार दिख रहा है और वे स्थिर हैं। आईसीयू और वार्ड में कुल 9 मरीज भर्ती हैं। भर्ती सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है। इनमें से एक मरीज को आज छुट्टी दे दी जाएगी।

Lovkesh bajaj the accused hotel owner in the delhi fire incident case remanded to police custody for 4 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Fire
  • Latest News
  • Rouse Avenue Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.