

Kiran Bedi On Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है और लोग सांस संबंधी बीमारियों से परेशान हैं। इस बीच पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर स्तर पर बना हुआ है, जिससे राजधानी के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग और जहरीली हवा के बीच सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसी स्थिति पर पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकारी अधिकारी खुद प्रदूषित इलाकों में जाकर स्मॉग वाली हवा में सांस लें, ताकि वे समस्या की गंभीरता को महसूस कर सकें।
किरण बेदी ने कहा कि अधिकारियों को पब्लिक केयर को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि सिर्फ अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उनका यह बयान उस समय आया है, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और एयर पॉल्यूशन को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। बेदी ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अगर हर एजेंसी लीडरशिप, कोऑर्डिनेशन और कंसिस्टेंसी के साथ काम करे, तो NCR में पॉल्यूशन को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए 6 बिंदुओं वाला समाधान प्लान साझा किया-
किरण बेदी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने अगले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एयर पॉल्यूशन पर बात करें। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके कार्यकाल में Zoom रिव्यू मीटिंग ने अधिकारियों के बीच तेज परिणाम सुनिश्चित किए थे।
CPCB आंकड़ों के अनुसार, जहांगीरपुरी में AQI 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। नवंबर के कई दिनों में AQI 400 से ऊपर गया, जो गंभीर स्तर है। दिल्लीवासियों को अभी राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं।