-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Kapil Sibal Argument In Supreme Court On Waqf Law
SC में वक्फ कानून पर बोले सिब्बल, अल्लाह को दान सैकड़ों साल पुरानी संपत्ति के कागज कहां से लाएं
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने अपनी दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि अल्लाह को 100-200 साल पहले दान की गई संपत्ति के कागजात कहां से लाएंगे।

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील
नई दिल्ली: नए या यूं कहें संशोधित वक्फ कानून को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आज इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष से अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान उन्होेंने कहा कि वक्फ कानून बोर्ड की संपत्तियों को कब्जा करने के उद्देश्य से ही बनाया गया है। मामले की सुनवाई सीजेआई भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच कर रहे थे।
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में वक्फ बोर्ड को लेकर संशोधित कानून बनाने पर कई मुस्लिम संगठनों और विपक्ष के दलों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। आज मामले में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि नए कानून में वक्फ की संपत्तियों के हक को छीनने का प्रयास होता नजर आ रहा है।
100-200 साल पुराने कागजात कहां से लाएगा वक्फ
सिब्बल ने कहा कि नए कानून में वक्फ की संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो सपंत्तियां सैकड़ों वर्षों पहले वक्फ को दान में दी गई थी उसके कागजात वक्फ बोर्ड कहां से मुहैया कराएगा। ये अल्लाह को दान में दी गई संपत्तियां हैं। सरकार अब इसका भी प्रूफ मांगेगी तो कहां देगा बोर्ड। वक्फ बोर्ड वर्षों पुराना है, आज का नहीं है कि सरकार इसका डेटा मांगे।
सम्बंधित ख़बरें
…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
CJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
एक बार वक्फ की गई गई संपत्ति उसी की रहती है
सिब्बल ने कहा कि वक्फ संपत्ति को लेकर कोई विवाद होता है तो फैसला करने वाला भी सरकार का अधिकारी होगा। कानून के मुताबिक कोई भी वक्फ संपत्ति पर आपत्ति जता सकता है। कोर्ट को वक्फ के बारे में बताते हुए सिब्बल ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि वक्फ अल्लाह को किया गया एक प्रकार का दान है, जिसे किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। एक बार वक्फ को दी गई संपत्ति वक्फ ही रहती है।
वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम का दखल क्यों?
अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि वक्फ संपत्ति के प्रशासनिक अधिकार में दखल दिया जा रहा है। नए कानून में वक्फ काउंसिल और वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम का भी बहुमत हो सकता है। राज्य वक्फ बोर्ड में 12 गैर मुस्लिम और 10 मुस्लिम हो सकते हैं। पहले जिन पदों पर चुनाव होता था, उनमें राज्य सरकार का नामित प्रतिनिधि शामिल सकता था, लेकिन अब कोई भी यह हो सकता है। वहीं पहले सिर्फ मुस्लिम ही हो सकता था।
कोई भी छीन सकता है वक्फ का अधिकार
कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वक्फ की संपत्ति को लेकर सवाल खड़े कर सकता है। ऐसे में विवाद कोर्ट में पहुंचते ही जांच शुरू हो जाएगी और मामले की जांच शुरू होते ही संपत्ति पर से वक्फ का कब्जा खत्म हो जाएगा। सरकार की ओर से ये कानून वक्फ संपत्तियों से बोर्ड का कब्जा खत्म करने के लिए लाया जा रहा है।
Kapil sibal argument in supreme court on waqf law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














