Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता बनर्जी बनाम ED: हवाला की जांच या टीएमसी की डेटा चोरी? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ा महासंग्राम

IPAC Raid Case : पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में आईपैक रेड मामले की सुनवाई नहीं हुई थी। उस वक्त ममता बनर्जी के वकील सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल की तबीयत खराब थी। अब इस केस में सुनवाई हो सकी है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 18, 2026 | 04:45 PM

सुप्रीम कोर्ट। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Supreme Court News : पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत की दहलीज पर है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर तीखी बहस हुई। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं, ईडी ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि राज्य प्रशासन ने उसे आतंकित किया है।

जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इस हाई प्रोफाइल याचिका पर सुनवाई कर रही थी। ईडी का मुख्य आरोप है कि 8 जनवरी को जब वे कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हवाला लिंक की जांच करने आईपैक के ऑफिस पहुंचे तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद राज्य के डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के साथ वहां पहुंच गईं। ईडी का दावा है कि इस हस्तक्षेप से उनके वैधानिक कर्तव्यों में बाधा डाली गई।

केंद्रीय एजेंसी की नीयत पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान बंगाल पुलिस के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने केंद्रीय एजेंसी की नीयत पर सवाल उठाए। इसके जवाब में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने कहा कि ईडी किसी को डरा नहीं रही, बल्कि ममता बनर्जी के लाव-लश्कर के साथ पहुंचने से एजेंसी खुद दबाव में आ गई थी। ईडी अब ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप

‘महिला का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, और…’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का विवादित आदेश

Supreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार

‘खतरनाक’ है AI का शॉर्टकट? ग्लोबल इंपैक्ट समिट के बीच SC की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत ने किसे दी चेतावनी?

ममता बनर्जी ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जवाबी हलफनामे में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका तर्क है कि वह वहां केवल इसलिए गई थीं, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि ईडी उनकी पार्टी (TMC) का संवेदनशील राजनीतिक डेटा एक्सेस कर रही है। यह डेटा 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों की गुप्त सूची से जुड़ा था। मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने विनम्रतापूर्वक डेटा वापस मांगा और ईडी के अधिकारियों ने आपत्ति नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले की गई यह छापेमारी पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन? जिनके घर पहुंची ED तो ममता दीदी ने काटा बवाल, PK से भी है कनेक्शन

अगली सुनवाई 18 मार्च तक टली

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च (होली के बाद) के लिए टाल दी है। यह कानूनी लड़ाई अब केवल भ्रष्टाचार की जांच तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह प्राइवेसी और चुनावी डेटा की सुरक्षा के बीच एक बड़े संवैधानिक टकराव का रूप ले चुकी है।

Hawala investigation or tmc data theft a major battle erupts in the supreme court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 04:45 PM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • Supreme Court
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.