Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप

Shatrughan Sinha: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर बंगाल में 'SIR' के नाम पर वोटरों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ममता बनर्जी को 'टाइग्रेस ऑफ बंगाल' बताते हुए योजनाओं की तारीफ की।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 18, 2026 | 01:41 PM

Follow Us

SIR Allegation West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि बंगाल में हार के डर से भाजपा ‘SIR’ के नाम पर जनता के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना न्यूटन के तीसरे नियम से करते हुए उन्हें अजेय बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में इस समय जबरदस्त घबराहट और बौखलाहट देखी जा रही है। सिन्हा के अनुसार, भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जो राजनीतिक पैंतरे उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में आजमाए, वे बंगाल की धरती पर सफल नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ‘SIR’ के नाम पर लोगों के साथ बहुत ज्यादा ज्यादती की जा रही है। सिन्हा ने घोषणा की कि वे स्वयं बंगाल जाकर उन लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी बात सुनेंगे, जिन्हें इस प्रक्रिया के नाम पर प्रताड़ित या परेशान किया जा रहा है।

न्यूटन के तीसरे नियम से की तुलना

सांसद सिन्हा ने ममता बनर्जी के जुझारू व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनकी तुलना भौतिकी के महान वैज्ञानिक न्यूटन के तीसरे नियम (Newton’s Third Law) से की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आप जितना दबाव डालेंगे, वे उतने ही जोर से उभरकर सामने आएंगी। सिन्हा ने कहा, “जितने जोर से आप पटकोगे, जितने जोर से दबाने की कोशिश करोगे, उतने ही जोर से उछलकर वह सामने आएगा”। उन्होंने ममता बनर्जी को ‘टाइग्रेस ऑफ बंगाल’ करार देते हुए कहा कि उनकी साख और धाक इतनी मजबूत है कि पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है।

Close

Follow Us:

Shatrughan sinha allegations bjp sir harassment mamata banerjee schemes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • Shatrughan Sinha
  • SIR
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.