‘बाढ़ पीड़ितों को मदद का इंतजार…’, आतिशी का दिल्ली सरकार पर प्रहार, याद दिलाया AAP का शासनकाल
Atishi: दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेख गुप्ता पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों के अनदेखी का आरोप लगाया है।
- Written By: पूजा सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Leader of the Opposition Atishi: दिल्ली में बाढ़ के कारण हजारों लोग प्राभावित हुए हैं। यहां बाढ़ के कारण हालत बेकाबू हो गए है। बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। बाढ़ से बिगड़े हालात पर दिल्ली विधानसभा की नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जमकर हमला बोला है। आतिशी का कहा है कि, दिल्ली में बाढ़ ने हजारों परिवारों की ज़िंदगी उजाड़ दी है। जिसके चलते बाढ़ से प्रभावित परिवार अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, घरों में रखा सामान, फर्नीचर, बर्तन, बच्चों की किताबें, यहां तक कि लोगों के ज़रूरी कागज तक पानी में बह गए। दिल्ली के कई इलाकों में लोग बेघर हो गए है। अब भी लोग उधार लेकर गुजारा कर रहे हैं। सरकार उनका मदद नहीं कर रही है। लोग सरकार की तरफ से मिलने वाले राहत का इंतज़ार लंबा होता जा रहा है। जिन परिवारों को आज तुरंत मदद चाहिए थी, उन्हें सरकार के दफ़्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
आतिशी ने की मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकार पर आरोप लगाता हुए कहा कि, सरकार की लापरवाही ने बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आतिशी ने हर प्रभावित परिवार के सभी बड़े सदस्यों को कम से कम 18000 रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। उनका कहना है कि, जिन किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, उन्हें 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवज़ा मिलना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
यमुना के पास इलाक़े में आई बाढ़ से दिल्ली के हज़ारों परिवार बेघर हो गए हैं। बच्चों की किताबें, सामान, उनके डॉक्यूमेंट्स सब नष्ट हो गए हैं। लोग 10 दिन से काम पर नहीं जा पाए हैं, हाथ में एक पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से अपील – प्रभावित परिवार के हर बालिग सदस्य को… pic.twitter.com/PyNcWk6lC5 — Atishi (@AtishiAAP) September 9, 2025
सरकार पर कसा तंज
साथ ही आतिशी ने सरकार पर कसा तंज कसते हुए कहा कि, जब लोग अपने घर बचाने के लिए पानी में डूबते-उतराते रहे, उस समय सरकार सिर्फ बयानबाज़ी करती रही। उन्होंने कहा कि बेहद दुख की बात है कि, आज की सरकार जनता को उनके हाल पर छोड़कर हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
दिल्ली में राहत शिविरों में पानी, बिजली, साफ-सफ़ाई और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रभावित परिवार बहुत दुखी हैं, उनका बहुत नुकसान हुआ है। सरकार ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकती। हमारी मांग है –
👉 बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बच्चों को नई किताबें, कॉपियां और स्कूल का सामान मिले।… pic.twitter.com/6IwyzKvmJS — Atishi (@AtishiAAP) September 9, 2025
AAP के शासनकाल की दिलाई याद
आतिशी ने आम आदमी पार्टी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि, जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हालात अलग थे। चाहे प्रदूषण का संकट आया हो, बारिश और पानी भराव की समस्या रही हो या फिर महामारी जैसी आपद में सरकार ने तुरंत राहत पैकेज और मदद पहुंचाई। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को भरोसा था कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी, लेकिन आज वह लोग खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय
सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
आगे आतिशी ने कहा कि, जनता अब साफ-साफ देख रही है कि पहले की सरकार और आज की सरकार में कितना बड़ा फर्क है। पहले जहां लोगों को भरोसा और राहत मिलता था, अब वहीं सिर्फ़ इंतज़ार और निराशा मिल रही है। सरकार की चुप्पी और नाकामी ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता की चिंता बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।
