‘पिता की जान बच सकती थी…’, सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, बेटे ने उठाए सवाल
Delhi के धौला कुआं में सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। बेटे नवनूर सिंह ने दावा किया कि अगर पिता को समय पर सही अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, फोटो- सोशल मीडिया
Navjot Singh Car Accident: धौला कुआं में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के बेटे नवनूर सिंह ने अस्पताल की भूमिका पर सवाल खड़े किए। नवनूर ने यह भी दावा किया कि अगर उनके पिता को समय पर सही अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार नवजोत सिंह, जो भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी थे, अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब से हरि नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। अचानक BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
20 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया
घायलों को GTB नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद BMW चला रही महिला और उसका पति भी घायल हो गए थे, जिन्हें उसी अस्पताल में भर्ती किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
इस दुर्घटना के बाद मृतक के बेटे नवनूर सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल के पास AIIMS और अन्य सुपरस्पेशलिटी अस्पताल मौजूद थे, लेकिन फिर भी उनके पिता को 20 किलोमीटर दूर न्यू लाइफ अस्पताल क्यों ले जाया गया, यह बड़ा सवाल है।
#WATCH | धौला कुआँ BMW दुर्घटना | धौला कुआँ स्थित मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास एक BMW कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर हुई। मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति में से पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। वाहनों को ज़ब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/RtN753yCcg pic.twitter.com/frsQRJ6E78 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2025
कार से ठोंकने वाली लड़की का है हॉस्पिटल
उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस अस्पताल में उनके माता-पिता को भर्ती किया गया, वह उसी लड़की का है जो BMW चला रही थी। नवनूर ने बताया कि जब उनकी मां को होश आया, तो उन्होंने खुद को एक वैन में पाया और देखा कि उनके पति पीछे बेसुध पड़े थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायता सही तरीके से नहीं दी गई और समय बर्बाद किया गया। उनका दावा है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता, तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार सवार दंपति गुरुग्राम के रहने वाले हैं। हादसे के बाद आरोपी दोनों घायल थे और उन्होंने टैक्सी लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी महिला चालक और उसके पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है। साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
