दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले किया- VIDEO
Delhi Bus Accident: नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार DTC की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा और स्कूटी सवार समेत तीन की मौत।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला (Image- Social Media)
DTC Bus Accident: दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार DTC की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा और स्कूटी सवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही Delhi Police की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। हालांकि घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
भीड़ ने बस को लगाई आग
नांगलोई में लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि बस को जलाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने रास्ते से गुजर रही कई अन्य बसों को भी रुकवाया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 23 जून: गृह मंत्री अमित शाह आज लॉन्च करेंगे नाफेड का नीलामी पोर्टल ‘नेफेक्स इन’
बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
लखनऊ अग्निकांड: इमारतें बनती रहीं लोग खाक होते रहे…कार्यवाही के नाम पर SIT जांच फिर दोषी बरी, नतीजा सिफर!
दिल्ली में नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर DTC बस ने ई-रिक्शा और एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई DTC बस एक्सीडेंट से 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी#DelhiNews #Delhi @DelhiPolice pic.twitter.com/rRgen5Rsmk — Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) March 9, 2026
पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों को समझाने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार DTC बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति शांत हुई। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस ने क्या कहा?
घटना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि नांगलोई इलाके में DTC की बस ने स्कूटर सवार एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस की चपेट में एक ई-रिक्शा और कुछ अन्य लोग भी आ गए, जिसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और पूरे मामले में आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
