आज की ताजा खबर 23 जून LIVE: MP के गुना में बड़ा कांड, ट्रिपल मर्डर और 2 कमरों से मिले शव, पुलिस की जांच शुरू
Aaj Ki Taza Khabar: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हुए। हादसे के बाद यूपी सरकार ने बिजली विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
23 Jun 2026 07:41 AM (IST)
23 Jun 2026 07:41 AM (IST)MP के गुना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो कमरों से मिले तीन शव
मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना क्षेत्र में संदिग्ध ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। एक ही घर के दो अलग-अलग कमरों से तीन शव बरामद हुए हैं। एसपी हितिका वासल ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक ओम प्रकाश शर्मा का जिंदा बाई जाटव से संबंध था और दोनों साथ रहते थे, जबकि तीसरा मृतक उनका मुंहबोला देवर बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
23 Jun 2026 07:30 AM (IST)
23 Jun 2026 07:30 AM (IST)अहमदाबाद: ड्राइवर से छूटा कार का कंट्रोल, दुकान में मची तबाही, 1 की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में गरीबनगर चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर को फिट्स आने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
23 Jun 2026 07:24 AM (IST)
23 Jun 2026 07:24 AM (IST)NATO को लेकर कीर स्टार्मर पर ट्रंप का निशाना, बोले- रवैया हमारे प्रति अच्छा नहीं
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने उनकी आलोचना इसलिए की थी क्योंकि वह ऊर्जा नीति को गलत दिशा में ले जा रहे थे। ट्रंप ने कहा, "मैंने उनसे कहा था कि आपने हर जगह विंडमिल लगा दी हैं, जबकि नॉर्थ सी में तेल का बड़ा भंडार मौजूद है और आप वहां ड्रिलिंग की अनुमति नहीं देते।"
ट्रंप ने आगे कहा कि ब्रिटेन पर्यावरण संबंधी कारणों का हवाला देकर तेल उत्पादन से बच रहा है। उन्होंने नाटो का जिक्र करते हुए कहा कि स्टार्मर का रवैया अमेरिका के प्रति सकारात्मक नहीं था। उनके मुताबिक, पहले स्टार्मर ने एक द्वीप के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार किया और बाद में इसकी मंजूरी दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हालांकि, ट्रंप ने अंत में कहा कि वह कीर स्टार्मर के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।
#WATCH | On resignation of British PM Kier Starmer, US President Donald J Trump says, "I was critical of him only because, as I told him, 'You're really messing up energy. You have windmills all over the place. In the meantime, you have the North Sea oil,' and they won't let… pic.twitter.com/mtCavUtBGI
— ANI (@ANI) June 22, 2026
23 Jun 2026 07:05 AM (IST)
23 Jun 2026 07:05 AM (IST)मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आज राहुल गांधी की याचिका पर होगी सुनवाई
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मानहानि मामले से जुड़ी याचिका पर आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में अदालत की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
23 Jun 2026 07:02 AM (IST)
23 Jun 2026 07:02 AM (IST)‘नेफेक्स इन’ पोर्टल को आज लॉन्च करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में नाफेड के ऑक्शन पोर्टल ‘नेफेक्स इन’ का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल के जरिए कृषि उपज की नीलामी प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम पहल की जाएगी।
Breaking News Today: लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद योगी सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम सात दिनों के भीतर मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्सईएन कलेक्शन, एफएसएसओ समेत चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने के साथ कई अन्य राहतों का भी ऐलान किया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में नाफेड के ऑक्शन पोर्टल ‘नेफेक्स इन’ का शुभारंभ करेंगे। उधर, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मानहानि मामले से जुड़ी याचिका पर आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
