Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला

AIUDF Chief Badruddin Ajmal: AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल की राज्य की राजनीति में वापसी हो गई है। बिन्नाकांडी से विधायक पद की शपथ लेते ही बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 22, 2026 | 10:28 PM

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Badruddin Ajmal Target BJP On Muslim Safety: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल ने बिन्नाकांडी से विधायक के रूप में शपथ ली और राज्य की सक्रिय राजनीति में वापसी की। इस दौरान बदरुद्दीन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बांग्लादेश, मुसलमान समेत कई मुद्दे पर अपने विचार रखे। उन्होंने भाजपा सरकार पर घेरते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां मुसलमान सुरक्षित हैं। जहां जहां भाजपा की सरकार है, वहां मुसलमान 1% भी सुरक्षित नहीं हैं।

सरकार ने मुसलानों को डराया: बदरुद्दीन

AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल ने कहा, हमारी पार्टी की ओर से मैं विधानसभा का चुनाव लड़ा। मैंने महसूस किया कि मुझे स्टेट की राजनीति में आना चाहिए और मैं यहां से लड़ा। मैं जीतकर आया। मैंने कह दिया कि सीएम साहब की एक दो साल पहले से जारी हेट स्पीच ने मुसलमानों को डरा दिया। उन्हें शेल्टर कहीं नहीं मिला, उन्होंने सोचा चलो गौरव गोगोई को वोट दे देते हैं चीफ मिनिस्टर बना देते हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह सबका साथ, सबका विकास नहीं है, यह सबका सत्यानाश है। विकास कहां है?

गुवाहाटी, असम: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल ने कहा, “हमारी पार्टी की ओर से मैं विधानसभा का चुनाव लड़ा। मैंने महसूस किया कि मुझे स्टेट की राजनीति में आना चाहिए और मैं यहां से लड़ा। मैं जीतकर आया। मैंने कह दिया कि सीएम साहब की एक दो साल पहले से जारी हेट स्पीच ने मुसलमानों… pic.twitter.com/g5QxkkrRgA — IANS Hindi (@IANSKhabar) June 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड: इमारतें बनती रहीं लोग खाक होते रहे…कार्यवाही के नाम पर SIT जांच फिर दोषी बरी, नतीजा सिफर!

लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज हादसे में 15 बच्चों की मौत, सामने आई मृतकों और घायलों की पूरी सूची

TMC में बड़ा तख्तापलट…ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी, बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड

फोन पर बदला धर्म, फिर बनी जैश की स्लीपर सेल; बबीता से खदीजा बनी महिला को राजस्थान ATS ने किया गिरफ्तार

‘बांग्लादेशियों से कोई मोहब्बत नहीं’

मीडिया से बातचीत के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बात करते हुए AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि एक भी बांग्लादेशी हो तो वह जाए। हमारी उनसे कोई मोहब्बत नहीं है। इंसानियत के नाते भी उनसे मोहब्बत नहीं है, लेकिन जो देश के लोग हैं उन्हें आप बांग्लादेशी के नाम से, मियां के नाम से प्रताड़ित करेंगे तो यह जायज नहीं है। इसके लिए हमारा सुप्रीम कोर्ट तक का रास्ता खुला है, हमारी पार्टी जाएगी।

ये भी पढ़ें- TMC में बड़ा तख्तापलट…ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी, बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड

‘BJP शासन में मुस्लिम असुरक्षित’

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक बदरुद्दीन अजमल ने कहा, जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां मुसलमान सुरक्षित हैं। जहां जहां भाजपा की सरकार है, वहां मुसलमान 1% भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार को चिंता करनी चाहिए कि आज 18% अगर मुसमलान है, अगर आपके शरीर का 18% हिस्सा जख्मी हो जाएगा तो क्या आप खुश रहेंगे? उन्हें सोचना चाहिए लेकिन उन्हें तो घमंड है। जिसकी लाठी उसकी भैंस, यह लोकतंत्र नहीं है।

Badruddin ajmal binnakandi mla oath target bjp muslims safety assam politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 10:28 PM

Topics:  

  • Assam
  • Bangladeshis
  • BJP Government
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.