- Hindi News »
- Delhi »
- Demonstration By Student Organizations Led By Rahul Gandhi At Jantar Mantar
‘छात्र हितों से नहीं करेंगे समझौता’, बेरोजगारी व NEP के खिलाफ राहुल गांधी की अगुवाई छात्र संगठनों का प्रदर्शन
देशभर में नई शिक्षा नीति में थ्री लैग्वेज फॉर्मूले से शुरू सियासी बवाल अब बेरोजगारी तक पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः देशभर में नई शिक्षा नीति में थ्री लैग्वेज फॉर्मूले से शुरू सियासी बवाल अब बेरोजगारी तक पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) व नियुक्तियों पर प्रस्तावित UGC के दिशा निर्देशों को वापिस लेने व छात्र संघ बहाल करने की मांग की।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है और सरकार इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि हम छात्र हितों से समझौता नहीं करेंगे। आगे कांग्रेस नेता ने संघ को मामले में घसीटते हुए कहा कि RSS देश के एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर रहा है और आने वाले वक्त में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा।
राहुल ने कहा, “एक संगठन हिंदुस्तान के भविष्य को, एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने में लगा है। उसका नाम RSS है। सच्चाई है कि हमारा शिक्षा का सिस्टम धीरे-धीरे उनके हाथों में जा रहा है। अगर सिस्टम उनके हाथों में चला जाएगा तो देश बर्बाद हो जाएगा। किसी को रोजगार नहीं मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता!
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “एक संगठन भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है और उस संगठन का नाम RSS है। हमारी शिक्षा प्रणाली अगर उनके हाथों में चली गई तो इस देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा… यह आपकी… pic.twitter.com/kpAaJ0Dy6r — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2025
प्रदर्शन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF), समाजवादी छात्र सभा और छात्र राष्ट्रीय जनता दल (CRJD) शामिल हैं।
जंतर-मंतर पर राहुल गांधी की 4 अहम टिप्पणियां
1. LOP गांधी ने कहा ये आप सब की जिम्मेदारी है कि छात्रों को बताया जाए कि यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर RSS के हैं। आने वाले समय में सभी यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर RSS की सिफारिश से बनेंगे। ये देश के लिए खतरना है, इसे हम सब को मिलकर रोकना है।
2. संसद में महाकुंभ पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने कुंभ पर भाषण दिया। इस पर बोलना अच्छा है, लेकिन आपको भविष्य पर भी बात करनी चाहिए। बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए, जो देश के युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है, उस पर बात करनी चाहिए।
3. कांग्रेस सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं। प्रधानमंत्री का मॉडल है अंबानी-अडानी को देश का धन दिलाना, RSS को देश के सारे संस्थान पकड़ा देना। हमें इसका विरोध करना है।”
4. छात्र संगठनों से राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा विरोध देश के हर कोने में होने चाहिए। हर यूनिवर्सिटी में कीजिए। जहां आप ले जाना चाहेंगे मैं आपके साथ चलूंगा। आप छात्र हो। यहां अलग-अलग पार्टियां हैं, विचारधारा में थोड़ा-थोड़ा फर्क हो सकता है, लेकिन हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम है, उससे हम कभी समझौता नहीं करेंगे। एकसाथ बढ़ेंगे, RSS और भाजपा को हराएंगे।
Demonstration by student organizations led by rahul gandhi at jantar mantar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PM‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 05:53 PMअसम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 05:52 PMAmbedkar Jayanti: महाराष्ट्र में ‘विचारों का उत्सव’ मनाएगी फडणवीस सरकार, चैत्यभूमि पर होगा ड्रोन शो
Apr 03, 2026 | 05:45 PMघर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
Apr 03, 2026 | 05:43 PMगड़चिरोली में बारिश से फसल बर्बाद, किसान निराश, पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग
Apr 03, 2026 | 05:39 PMभारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
Apr 03, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














