- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Started Burning In February Itself 19 Years Old Record Broken Know Reason
Delhi Weather: फरवरी में ही जलने लगी दिल्ली…टूट गया 19 साल का रिकॉर्ड, जानिए क्या है वजह?
Delhi Weather: फरवरी में ही सूर्यदेव अपनी तपिश का तांडव करने लगे हैं। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने फरवरी महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

प्रतीकात्म तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग की भविष्यवाणियां भी धीरे-धीरे गलत साबित हो रही हैं। एक दिन पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश के आसार हैं, लेकिन पहले ही दिन भीषण गर्मी पड़ गई। आज यानी बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने फरवरी महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मौसम विभाग ने खुद कहा कि 19 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि आज फरवरी महीने का सबसे गर्म दिन रहा। आमतौर पर देखा जाता है कि फरवरी का महीना काफी ठंडा होता है। दिन में धूप निकलती है, लेकिन मौसम ठंडा रहता है। लोग जैकेट और स्वेटर पहने बिना बाहर नहीं निकल सकते। वहीं, रात में मौसम काफी ठंडा रहता है।
फरवरी में ही चढ़ा पारा
हालांकि, इस बार फरवरी महीने ने मौसम से चौंकाया है। दिन में तीखी धूप है। लोगों ने अभी से हाफ टी-शर्ट पहनना शुरू कर दिया है। दिन में बाहर निकलने पर पसीना बहने लगता है। 19 साल में यह सबसे गर्म दिन रहा। फरवरी में गर्मी का अहसास देखकर लोग डरे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Weather Forecast: घर से निकलने से पहले जान लें IMD का ये अलर्ट! 11 राज्यों में तबाही मचाएगा तूफान-भारी बारिश
Maharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
दो पश्चिमी विक्षोभों का ‘डबल अटैक’ जारी, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों के लिए आई चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
टूट गया 19 साल का रिकॉर्ड
आज 19 साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। 32.4 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। आमतौर पर देखा जाता है कि मार्च के आखिरी हफ्ते से गर्मी का एहसास होने लगता है। फिर मई और जून में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस बार फरवरी महीने से ही गर्मी की एंट्री ने सबको डरा दिया है।
फरवरी में क्यों हाई हुआ पारा?
अब सवाल उठता है कि दिल्ली-एनसीआर का तापमान दिन में इतना ज्यादा क्यों है? दरअसल, इसके पीछे दो मुख्य कारक हैं। पहला कारक यह है कि आसमान बिल्कुल साफ है और इस वजह से सूरज की तेज किरणें सीधे धरती को गर्म कर रही हैं। आमतौर पर जब रात और सुबह का तापमान कम होता है तो कोहरा छाने की संभावना रहती है, लेकिन इस समय हवा में नमी भी कम होती है।
दिल्ली एनसीआर की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वजह से तेज धूप को रोकने वाला कोई कारक नहीं है। दूसरा कारक दक्षिण भारत से आने वाली शुष्क हवाएँ हैं, जो उत्तर में एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में बह रही हैं। ये हवाएँ भी शुष्क हैं और दक्षिण भारत से गर्मी लेकर आ रही हैं।
Delhi started burning in february itself 19 years old record broken know reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














