
फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार सुबह बीच सड़क इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई है। बता दें, राजकुमार दलाल नाम के कारोबारी की हत्या उस वक्त की गई जब वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठकर जिम जा रहा था।
इस पूरे घटना के बारे में बताया गया कि प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज यानी शुक्रवार, 11 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे की है और मृतक का नाम राज कुमार दयाल बताया जा रहा है। परिजनों ने फिलहाल किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। बताया गया है कि घटना के दौरान मौके पर करीब एक दर्जन राउंट गोली चली, जिसते कारण आसपास के लोग भी दहल उठे हैं।
फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।
बीते दिन गुरुवार को बिहार के खगड़िया में गोली कांड हो गया। बता दें, खगड़िया में जनता दल यूनाइटेड विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे कौशल सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ गोदाम से घर लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ।
क्राइम की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमलावरों ने कौशल सिंह पर घात लगाकर हमला किया और दो से तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना चौथम थाने के कैथी इलाके में हुई।






