बेकाबू थार ने बरपाया कहर, पैदल जा रहे 2 लोगों को कुचला, दिल्ली की सड़क पर घंटों पड़ी रही एक की लाश
Delhi Thar News: रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
बेकाबू थार ने बरपाया कहर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Thar crushed two people: रविवार की सुबह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज़ रफ़्तार थार ने दो पैदल यात्रियों को कुचल दिया। यह घटना 11 मूर्ति के निकट, राष्ट्रपति भवन से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉश इलाके में घटी। इस हादसे में एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी उसे थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह व्यक्ति घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन ने टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से भी टकराकर अपना संतुलन खो दिया, जिससे उसका अगला पहिया भी निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने बताया कि 11 मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार थार कार ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की वहीं मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का जायजा लेने पहुंची फोरेंसिक टीम कार की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: मेघालय में बांग्लादेशी गिरोह की घुसपैठ, गोलीबारी के बाद BSF ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान थार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। टक्कर इतना तेज था कि कार का आगे का पहिया ही अलग हो गया।
पुलिस हादसे की कर रही है जांच
फिलहाल पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए थार वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया है। पुलिस की जांच में यह पता चला है कि आरोपी की उम्र 26 साल है। आरोपी ने अपने दोस्त की कार ली थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार चलाते वक्त उसकी नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की कर रही है, साथ ही यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय आरोपी ने शराब तो नहीं पी थी।
