मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
Mumbai Lift Accident: मुंबई के नेहरू नगर में शमीम टावर की 10वीं मंजिल पर खुली लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 वर्षीय जमीर शेख की मौत हो गई। निवासियों ने सोसायटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स:-सोशल मीडिया)
Mumbai Lift Accident Nehru Nagar Shamim Tower: मुंबई के नेहरू नगर स्थित शमीम टावर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान जमीर शेख के रूप में हुई है, जो रात करीब नौ बजे अपने दोस्त के साथ इमारत की 10वीं मंजिल पर खेल रहा था।
तकनीकी खराबी के कारण खुला दरवाजा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेलते समय जमीर लिफ्ट के बाहरी सुरक्षा दरवाजे के सहारे खड़ा था। इसी दौरान कथित रूप से तकनीकी खराबी के कारण दरवाजा खुल गया, जबकि लिफ्ट उस समय 10वीं मंजिल पर न होकर तीसरी मंजिल पर मौजूद थी। संतुलन बिगड़ने से बच्चा सीधे लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत सायन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडएफडी अभियान का दिखा असर, नागपुर ग्रामीण बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, हादसे और मौतों की दुर्घटनाएं हुई कम
अमरावती में बैंक से पैसे निकालने वालों को निशाना बनाने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
नागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
यह भी पढ़ेः- दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
रखरखाव में लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी प्रबंधन द्वारा लिफ्ट के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि समय पर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा जांच होती, तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, लिफ्ट का तकनीकी और फोरेंसिक ऑडिट कराया जा रहा है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
