- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Pm Modi Inaugurate Rural India Festival Today Rich Cultural Heritage Showcase
दिल्ली : पीएम मोदी आज करेंगे ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पीएमओ ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी सुबह 10:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जनवरी) को दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें, भारत मंडपम में आयोजित यह ग्रामीण महोत्सव 4 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 9 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करने वाले हैं। यह महोत्सव ‘विकसित भारत’ 2047 के लिए एक सुदृढ़ ग्रामीण भारत का निर्माण करने की थीम पर आधारित होने वाला है।
पीएमओ ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी सुबह 10:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएमओ ने दे ये जानकारी
इसके साथ ही पीएमओ ने अपने बयान में कहा है कि इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है। जो ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ करने की थीम पर आधारित रहेगा, जिसका मोटो “गांव बढ़े, तो देश बढ़े” है। यह महोत्सव 4 से शुरू होकर 9 जनवरी तक चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्देश्य
भारत मंडपम में आयोजित इस ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न चर्चाओं, कार्यशालाओं और मास्टर क्लास के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों के अंदर नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन को संबोधित करके और टिकाऊ कृषि विधियों को अपना कर, उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने जैसे काम शामिल है।
दिल्ली एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन
ग्रामीण भारत महोत्सव मुख्य उद्देश्य उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, सरकारी अधिकारियों, विचारकों और ग्रामीण उद्यमियों को एक साथ लाना है। विभिन्न क्षेत्रों के कारीगर और हितधारक सहयोगात्मक और सामूहिक ग्रामीण परिवर्तन के लिए एक रोडमैप का निर्माण करेंगे, ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और अभिनव प्रथाओं का लाभ उठाने के बारे में चर्चा को प्रोत्साहित करेंगे और जीवंत प्रदर्शन और प्रदर्शनियों के जरिए से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले हैं।
Delhi pm modi inaugurate rural india festival today rich cultural heritage showcase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














