-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Metro Passengers Being Extorted Illegally Video Of Women Coach Surfaces
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों से हो रही अवैध वसूली, महिला कोच का वीडियो आया सामने
- Written By: रंजन कुमार
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों से अब अवैध वसूली हो रही है। एक महिला ने इसका वीडियो शेयर कर शिकायत की है। वहीं, डीएमआरसी की तरफ से इस असुविधा को लेकर खेद जताया गया है।

दिल्ली मेट्रो।
Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में रील बनाने और लड़ाई के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। अब दिल्ली मेट्रो में अवैध रूप से पैसे वसूलने का खेल शुरू हो गया है। हालत है कि यात्रियों से पैसे मांगने वाले शख्स महिला कोच में भी पहुंच जा रहे हैं। यात्रियों के विरोध करने पर लड़ाई करने पर उतारू हो जा रहे। दिल्ली मेट्रो में इस तरह पैसे वसूलने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो येलो लाइन पर छतरपुर के आसपास का बताया जा रहा। महिला वकील ने इस वसूली को लेकर दिल्ली मेट्रो से शिकायत की है। इस पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने खेद जताते हुए मामले की जांच की बात कही है।
महिला वकील @anulall ने अपने एक्स अकाउंट पर दिल्ली मेट्रो के महिला कोच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युवक महिलाओं से पैसे मांगता नजर आ रहा है। इस बीच ये महिला युवक की तरफ से पैसे मांगने को लेकर आपत्ति जताती है। महिला उससे कहती है कि यह गैरकानूनी है और आप लेडीज कोच में इस तरह का काम कर रहे हो। महिला उसकी पुलिस से शिकायत करने की बात कहती है। इस पर यह शख्स बिना कुछ कहे आगे बढ़ता है।
हर दिन अवैध फंड कलेक्शन हो रहे
महिला द्वारा टोके जाने पर अचानक मारने की आवाज आती है। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला खुद को नहीं मारने की बात कहती है। महिला ने शेयर किए वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली में हर दिन अवैध फंड कलेक्शन होता है। आप आपत्ति करते या सवाल पूछते हैं तो वे आप पर हमला करते और आक्रामक हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली वालों की टेंशन खत्म, अब हर सोमवार दौड़ेंगी Extra Metro ट्रेनें, ईंधन संकट के बीच बड़ा फैसला
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
दिल्ली मेट्रो 2 घंटे लेट, यात्रियों में हाथापाई! कॉलर पकड़कर भिड़े दो पैसेंजर, वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस
Illegal Fund collection in Delhi Met every day. If you object or ask questions, they hit you back and get aggressive @OfficialDMRC @dtptraffic @DelhiPolice @DELHIMETRO@DCPSouthDelhi
What’s the point of surveillance if we cannot curtail such illegal activities?
Delhi bound… pic.twitter.com/L55qT5baIQ — Anu Lall (@anulall) December 26, 2025
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में बिना बोले युवक हुआ वायरल, लोगों के रिएक्शन ने बना दिया वीडियो सुपरहिट
लोगों ने DMRC के रवैये पर जताई नाराजगी
डीएमआरसी ने पोस्ट कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, नमस्ते! किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। इस मामले की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को दे दी गई है। लोगों ने डीएमआरसी के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की है। @JunoVortex यूजर ने लिखा कि उम्मीद है कि उस व्यक्ति की पहचान सीसीटीवी से हो जाएगी। उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जाएगा। कृपया हमें बताते रहें कि आने वाले दिनों में क्या कार्रवाई की गई। एक यूजर @davetweetlive ने लिखा कि यह पहली बार नहीं है, जब उसने ऐसी घटना की रिपोर्ट की है। मुझे नहीं पता कि आप लोग क्या कर रहे। क्या आप इंतजार कर रहे कि यह बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन जाए और तभी कार्रवाई करेंगे, जब सोशल मीडिया दबाव बनाएगा?
Delhi metro passengers being extorted illegally video of women coach surfaces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














