Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, देखें सिक्किम दौरे की खास तस्वीरें

PM Modi Sikkim: प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गंगटोक पहुंचे हैं। उन्होंने सुबह युवाओं संग फुटबॉल खेलकर सबको चौंकाया और ₹4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 28, 2026 | 10:12 AM

PM मोदी(Image- Social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Sikkim Visit: PM नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम पहुंचे हुए हैं। मंगलवार को वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने राजधानी गंगटोक में सुबह-सुबह युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सभी का ध्यान खींचा।

Nothing like playing some football with my young friends in Sikkim on a lovely Gangtok morning! ⚽️ pic.twitter.com/5xEceWBH1f — Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि गंगटोक की यह सुबह बेहद खास रही और सिक्किम के युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना एक यादगार अनुभव था। उन्होंने यह भी कहा कि इन युवाओं के साथ खेल का एक शानदार सेशन रहा।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान फेल! अब UN ने संभाला मोर्चा, ईरान से की खास अपील, कहा- बिना भेदभाव के फिर से खोल दो होर्मुज

48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री…कल पुतिन से की थी मीटिंग, तेहरान में हलचल तेज

पटियाला के राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप

कांगड़ा और मंडी में प्रकृति का कहर! 48 घंटे से धू-धू कर जल रहे जंगल, वन्य जीवों पर भी संकट

Clearly, an energising football session with these youngsters! pic.twitter.com/Xc99oCylqt — Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026

गंगटोक में किया था रोड शो

सोमवार शाम प्रधानमंत्री मोदी गंगटोक पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रोड शो भी किया। उनका काफिला हेलीपैड से लोक भवन तक गया, और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे।

A very special roadshow in Gangtok! Looking forward to tomorrow’s programmes in Sikkim… pic.twitter.com/ssPDlMOfm0 — Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026

अपने दौरे के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा “स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क” का भी निरीक्षण करेंगे, जिसे सिक्किम की जैव विविधता और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विकसित किया गया है।

खराब मौसम के कारण पिछले साल नहीं पहुंचे

इसके बाद वे पालजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां सिक्किम राज्य के 50 वर्ष पूरे होने का समापन कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर वे 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें- गुजरात में आज 2027 का सेमीफाइनल! पहली बार AAP ने उतारे 5 हजार से अधिक उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस से मुकाबला

गौरतलब है कि सिक्किम की स्वर्ण जयंती के पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं पहुंच सके थे। तब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया था।

Pm modi sikkim visit 50th statehood day football with youth gangtok roadshow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • Sikkim

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.