Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई का ड्रग किंग सलीम डोला विशेष विमान से लाया गया दिल्ली, अब खुलेंगे अंडरवर्ल्ड के काले राज

Salim Dola: कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला को इस्तांबुल से भारत डिपोर्ट किया गया है। डी-कंपनी से जुड़े डोला पर MD ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 28, 2026 | 01:20 PM

मुंबई का ड्रग किंग सलीम डोला(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salim Dola Deported To India: कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े सलीम डोला को भारत वापस लाया गया है। उसे दिल्ली के तकनीकी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से डिपोर्ट किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया विभाग और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई है। फिलहाल सलीम डोला से पूछताछ जारी है और पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।

इस्तांबुल में हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था और वहीं से उसे भारत भेजा गया। भारत पहुंचते ही उसकी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों ने उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए हैं। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी सक्रिय हो गए हैं। ED पहले से ही उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही थी। इससे पहले मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी, जिसमें उसके कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़ी काली कमाई का खुलासा हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

काम नहीं आई अमेरिका की दादागिरी…UN में Iran को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, 121 देशों ने किया खुला समर्थन

‘तरबूज से तौबा’, 4 लोगों की मौत का कारण बने इस फल की वजह से मुंबई में दहशत, विसरा रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

गोलीबारी से पहले एंकर ने मेलानिया को कहा था विधवा… टिप्पणी पर भड़की फर्स्ट लेडी, ट्रंप ने भी जमकर लगाई क्लास

पहले मंत्री बनाओ, फिर करेंगे विलय, बच्चू कडू की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिंदे के ऑफर पर दिया नया फॉर्मूला

जांच एजेंसियों के अनुसार, सलीम डोला का नाम MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क में सामने आया है। उस पर ड्रग सप्लाई और अवैध फंडिंग से जुड़े गंभीर आरोप हैं। NCB ने उसके खिलाफ पहले से इनाम भी घोषित कर रखा था।

कौन है सलीम डोला?

सलीम डोला मुंबई के भायखला में 1960 में जन्मा था। शुरुआती दौर में वह छोटे स्तर पर गुटखा और गांजा तस्करी से जुड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उसने ड्रग्स के बड़े अवैध कारोबार में कदम बढ़ा लिया।

कहा जाता है कि उसका संपर्क छोटा शकील से हुआ, जिसके बाद वह दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क यानी डी-कंपनी से जुड़ गया। इसके बाद उसे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में ड्रग सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई।

ड्रग नेटवर्क का सरगना

1993 के मुंबई धमाकों के बाद जब दाऊद और छोटा शकील देश छोड़कर भाग गए, तब भी सलीम डोला भारत में रहकर कथित तौर पर ड्रग नेटवर्क संभालता रहा। बाद में उसने अपना नेटवर्क देश के कई हिस्सों और विदेशों तक फैला दिया।

यह भी पढ़ें- 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री…कल पुतिन से की थी मीटिंग, तेहरान में हलचल तेज

उस पर मुंबई में कई ड्रग मामलों सहित बड़े पैमाने पर MD ड्रग्स की तस्करी के केस दर्ज हैं। कई बार गिरफ्तारी और जमानत के बाद वह दोबारा सक्रिय हो गया था और बाद में देश छोड़कर विदेश में रहने लगा था। फिलहाल उसकी भारत वापसी के बाद एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क और फंडिंग सिस्टम की गहराई से जांच कर रही हैं।

Drug smuggler salim dola deported to india istanbul arrest d company connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 11:22 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.